फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   अनाज मंडी में खरीद न होने पर जताई चिंता

अनाज मंडी में खरीद न होने पर जताई चिंता

Sun, 08 Oct 2017 10:15 PM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
अनाज मंडी में खरीद न होने पर जताई चिंता
अनाज मंडी में खरीद न होने पर जताई चिंता
विज्ञापन

फोटो नंबर सात
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक नरेश यादव ने रविवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लोगों की समस्या से रूबरू हुए। उन्होंने अटेली अनाज मंडी का भी औचक निरीक्षण करते हुए बाजरे की सरकारी खरीद न होने पर चिंता व्यक्त की। अनाज मंडी उपस्थित किसानों ने बताया कि बाजरे की सरकारी खरीद न होने के कारण किसान औने-पौने दामों पर बाजरा बेचने को मजबूर है। जिससे किसान को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

यादव ने कहा कि सरकार बाजरे की खरीद न करके किसानों के साथ अन्याय करने में तुली हुई है। एक पखवाड़ा पूर्व उन्होंने अनाज मंडी का औचक निरीक्षण किया था तो बाजरे की खरीद करने का आश्वासन दिया गया था लेकिन आज तक खरीद आरंभ नहीं की गई। किसान अपना बाजरा लेकर अनाज मंडी में पहुंच रहे है लेकिन खरीद के अभाव में उनका बाजरा कट्टों में ही बंधा पड़ा है। यादव ने गांव सराय सुरानी में भी पहुंचकर किसानों की समस्या को लेकर तहसीलदार से दूरभाष से बातचीत की। गांव गुवानी में कोरीडॉर को लेकर किसानों की जमीन रेल विभाग ने खरीदी जिसका मुआवजा पंचायत को दिया गया लेकिन इसी जमीन के साथ गांव से कुओं और ढाणियों में जाना वाले रास्ता भी रेलवे परिधि में आ गया। जिससे किसानों का आने जाने का रास्ता बंध हो गया। किसानों को ट्यूबवेल पर जाने का रास्ता मिले इसको लेकर कुछ समय पहले जिला उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री व रेल मंत्री तथा उच्च अधिकारियों को ज्ञापन भेजा गया था लेकिन आज तक इस समस्या को कोई हल नहीं निकाला गया। इस मौके पर मुकेश एडवोकेट, संदीप, श्रीचंद सरपंच, सुबेसिंह, हवासिंह छापड़ा, संजय, राजेश, महेन्द्र, कैप्टन सत्यप्रकाश व कुलदीप आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

-----देवेंद्र
फोटो- अटेली अनाज मंडी में किसानों से रूबरू होते हुए पूर्व विधायक नरेश यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed