फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   अहीर रेजिमेंट की मांग नहीं मानी तो अगले चरण में दिल्ली का घेराव : रमेश राव पायलट

अहीर रेजिमेंट की मांग नहीं मानी तो अगले चरण में दिल्ली का घेराव : रमेश राव पायलट

Mon, 24 Jul 2017 12:20 AM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
अहीर रेजिमेंट की मांग नहीं मानी तो अगले चरण में दिल्ली का घेराव : रमेश राव पायलट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। अखिल भारतवर्षीय युवा यादव महासभा ने अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर पूरे देश से प्रधानमंत्री को 20 लाख पोस्ट कार्ड भेजने के अभियान की रविवार को यादव धर्मशाला महेंद्रगढ़ से शुरुआत की। कार्यक्रम मेें मुख्य अतिथि हरियाणा युवा यादव महासभा के अध्यक्ष रमेश राव पायलट थे। अध्यक्षता महेंद्रगढ़ यादव सभा के प्रधान डॉ. प्रेमराज यादव ने की। इस अवसर पर रमेश राव पायलट ने कहा कि अगर इस चरण के बाद भी अहीर रेजिमेंट नहीं बनी तो अगले चरण में पूरे देश का यादव समाज अपनी मांग को लेकर दिल्ली कूच करेगा।

उन्होंने कहा कि देश की स्वाधीनता, सुरक्षा और सम्मान की रक्षा के लिए लड़ने वाले अहीरों ने सदा मिसाल कायम की है। देश की आजादी से पहले और देश के आजाद होने के बाद सभी युद्धों चाहे 1947-48 का पाकिस्तान का कश्मीर पर हमला हो या 1962 की रेजांगला की लड़ाई, 1965 (हाजी पीर), 1967 (नाथूला), 1971 (जैसलमेर) पाकिस्तान, 1986 (श्रीलंका), सियाचिन, स्वर्ण मंदिर, 1999 कारगिल, 2001 (संसद भवन हमला, अक्षरधाम हमला), 26/11(मुंबई हमला) में अहीर जवानों का खून तो खूब बहा, लेकिन अहीर रेजिमेंट नहीं मिली। रेजांगला की लड़ाई लड़ने वाले 124 वीर अहीरों ने 1300 चीनी सैनिकों को मारा था। 114 जवानों की शहादत दी। कारगिल के ऑपरेशन विजय के दौरान शहीद 485 वीर सपूतों में 90 सैनिक अहीर थे। उनमें सिपाही योगेंद्र यादव को परमवीर चक्र हासिल हुआ था। यादव सभा के प्रधान डॉ. प्रेमराज यादव ने कहा अहीर रेजिमेंट अहीरों की मांग ही नहीं, बल्कि उनका हक है। यादव सभा महेंद्रगढ़ क्षेत्र से 10,000 पोस्ट कार्ड प्रधानमंत्री को भिजवाएगी। कार्यक्रम में मंच संचालन हरियाणा यादव महासभा जिला अध्यक्ष रमेश बोहरा एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर सत्यपाल इंजीनियर, धर्मवीर झूक, रंगराव सिंह, परमजीत एडवोकेट, कमल सिंह झूक, गुगन सिंह बचीनी, बहादुर सिंह मालड़ा, गोधाराम सरपंच, संजय राव रिवासा, बिजेंद्र पूर्व प्रधान, डॉ. तरुण यादव पार्षद, सत्यवीर एडवोकेट, वेदपाल बीईओ, लालाराम नांगल सिरोही, सत्यवीर सिसोठिया, बीर सिंह माजरा, पवन नौताना, रामस्वरूप पंचायत अधिकारी, जयकिशन यादव एडवोकेट, बीरसिंह मेघनवास, राजेश यादव, महाश्य रूप चंद, अतर सिंह पाल, यादव सभा के पदाधिकारी और क्षेत्र के यादव समाज से सैकड़ों व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed