फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   13 month old child dies after falling into bucket in Narnaul

दुखद: 13 माह के बच्चे की बाल्टी में गिरने से हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Sun, 03 Mar 2024 04:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 03 Mar 2024 04:43 PM IST
सार

परिवार कांटी माजरी के पास ईंट भट्ठों पर मजदूरी करता था। मृतक के पिता ने डायल 112 को घटना की जानकारी दी। रविवार दोपहर बाद चिकित्सकों ने बच्चे का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। उधर मृतक बच्चे के माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
13 month old child dies after falling into bucket in Narnaul
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के नारनौल क्षेत्र में एक ईंट भट्ठे पर 13 माह का बच्चा पानी की बाल्टी में डूबने से मर गया। बच्चे के माता-पिता सुबह काम में लगे हुए थे। इस दौरान बच्चा पानी की बाल्टी में गिर गया। जब तक परिवार के सदस्यों को पता चला, उससे पहले बच्चे की मौत हो चुकी थी। इसके बाद डायल 112 को घटना की जानकारी दी गई।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को नारनौल के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के जमालपुर गांव का रहने वाला राकेश अपने परिवार सहित कांटी माजरी में एक ईंट भट्ठा पर मजदूरी का कार्य करता है। रविवार सुबह प्रतिदिन की तरह बच्चे का पिता राकेश भट्ठे पर चला गया।
विज्ञापन


वहीं उसकी मां घरेलू कार्य में लग गई। इस दौरान 13 माह का सिद्धांत पड़ोस में झुग्गी में खेलते-खेलते चला गया। इस दौरान उस झुग्गी में भी कोई नहीं था। सिद्धांत झुग्गी में रखी एक पानी की बाल्टी में गिर गया। जिसके बाद वह बाल्टी से बाहर नहीं निकल सका और डूब गया। जब बच्चे की मां कार्य कर बच्चे को देखा तो बाल्टी में डूबा हुआ था। बच्चे को बाल्टी से बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed