महेंद्रगढ़। पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा के लिए रविवार को 650 परीक्षार्थियों ने प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर जाने के लिए टिकट बुकिंग कराई। सोमवार को एडवांस बुकिंग के लिए अंतिम दिन है। दूसरे दिन 13 बसों की बुकिंग की गई तथा दो बसों को रिजर्व रखा गया। बस स्टैंड इंचार्ज वेदप्रकाश ने बताया कि रविवार को 13 बसों की बुकिंग की गई है जिसमें सुबह के लिए छह तथा शाम के लिए सात बसों की बुकिंग की गई। यमुनानगर के लिए तीन, अंबाला के लिए दो, पंचकूला दो, करनाल और कुरुक्षेत्र के लिए सबसे अधिक छह बसों को बुक किया गया।
सुबह के सत्र में होने वाली परीक्षा के लिए रविवार शाम को 9 बजे तथा शाम के सत्र में होने वाली परीक्षा के लिए सोमवार सुबह चार बजे बसों को भेजा जाएगा। परीक्षा के लिए पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल के लिए परिवहन सेवा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा जहां आवश्यकता होगी वहां दो बस को रिजर्व रखा गया है।