फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   129 new Patwaris appointed in the district, revenue work will accelerate

Mahendragarh-Narnaul News: जिले में 129 नए पटवारियों की नियुक्ति, राजस्व कार्यों में आएगी तेजी

Sat, 16 May 2026 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
129 new Patwaris appointed in the district, revenue work will accelerate
महेंद्रगढ़। जिले में 129 नए पटवारियों की नियुक्ति की गई है। इस नियुक्ति से आमजन को राजस्व कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। नए पटवारियों को जल्द ही सर्कल वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में करीब 200 स्वीकृत पटवारी पद हैं लेकिन फिलहाल जिले का राजस्व कार्य केवल 50 पटवारी के भरोसे चल रहा है। जिले में 115 सर्कल है। एक सर्कल पर एक पटवारी के अंतर्गत आठ गांवों की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

इससे जमीन के इंतकाल, फर्द, जमाबंदी, गिरदावरी और अन्य राजस्व कार्यों में काफी देरी हो रही है। देरी के कारण कार्य लंबित हो जाते हैं, जिसके कारण आमजन को परेशानी उठानी पड़ रही थी। आमजन अपने कार्य के लिए पटवारी कार्यालयों के चक्कर काटने पर मजबूर होना पड़ता था। अब नए पटवारी आने के बाद पुराने पटवारियों पर काम का दबाव भी कम होगा और लोगों के कार्याें में भी तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर पटवारी को केवल एक सर्कल मिलेगा ताकि वह अपने क्षेत्र का कार्य बेहतर तरीके से संभाल सके और लोगों को समय पर सेवाएं प्रदान कर सके। अब नए पटवारियों के मिलने से प्रत्येक पटवारी अपने सर्कल पर ध्यान केंद्रित कर सकेगा जिससे कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता में सुधार होगा।

- वर्जन:
जिले में अब नए 129 पटवारियों के आने से काम में राहत मिलेगी। नए पटवारी आने पर लोड कम होगा। नए पटवारी आने पर सर्कल भी अलग होगा, जिससे लंबित जमाबंदी, इंतकाल सहित रेवेन्यू संबंधित कार्यों में तेजी आएगी। आमजन के कार्य भी अब समय पर पूरे हो सकेंगे।-सुनील राजपूत, जिला प्रधान, दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed