{"_id":"5a144f754f1c1bf3538bea41","slug":"121511280501-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव पाथेड़ा का छोरा विदेशी धरती पर दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव पाथेड़ा का छोरा विदेशी धरती पर दिखाया दम
Updated Tue, 21 Nov 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाथेड़ा काछोरा विदेशी धरती पर दिखाएगा दम
23 से 26 नवंबर को ईरान में होने वाले एशिया कप के लिए रवाना होंगे
फोटो संख्या:35 से 36
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। जिले के गांव पाथेड़ा का बेटा सचिन तंवर कबड्डी में विदेशी धरती पर जाकर अपना दम दिखाएगा। सचिन का भारतीय कबड्डी टीम में चयन हुआ है। टीम की घोषणा विगत 18 नवंबर को भारतीय कबड्डी संघ की अध्यक्ष डॉ. मृदुल भदौरिया ने जयपुर में की थी। 23 से 26 नवंबर को ईरान में आयोजित होने वाले एशिया कप में खेलने के लिए सचिन बुधवार को दिल्ली से रवाना होंगे। महेंद्रगढ़ की मरू भूमि में पला बढ़ा यह खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाड़ियों को अपनी रेड से पस्त करता नजर आएगा।
सचिन जिले का पहला खिलाड़ी है जो देश की ओर से प्रतिनिधित्व करेगा। सचिन के पिता सतीश कुमार किसान हैं जबकि माता राधा देवी गृहणी हैं। बड़ा भाई दीपक कुमार कबड्डी का खिलाड़ी रहा है। अब वह सीआरपीएफ में बतौर कांस्टेबल कार्य कर रहा है। सचिन ने शुरू से ही सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर रहा है। अब वह कनीना के पीकेएसडी कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। मंगलवार को उसे बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस मौके पर शैलेंद्र एडवोकेट, जीवन राव मेघनवास, जयलाल माजरा, जेपी मेघनवास, छोटू, संदीप पाथेड़ा, अमित आदि ने उसे बधाई दी।
गुजरात प्रो कबड्डी में दूसरे महंगा खिलाड़ी था सचिन
विगत दिनों देश में आयोजित प्रो कबड्डी में सचिन गुजरात की ओर से खेले थे। सचिन को गुजरात राज्य ने 36 लाख रुपये में खरीदा था। ईरान के फजल के बाद वह गुजरात के दूसरा महंगा खिलाड़ी था। प्रो कबड्डी में उसका शानदार प्रदर्शन रहा था। इस टूर्नामेंट में उसने 8 बार सुपर 10 रेड किया था। इसके अलावा फाइनल मैच में भी उसका स्कोर सुपर 10 रहा था। उसके शानदार प्रदर्शन के लिए उसे आठ लाख रुपये और राइजिंग स्टार के खिताब से नवाजा गया था।
विज्ञापन
पूरा टूर्नामेंट में करेंगे अच्छा प्रदर्शन
इंडिया की टीम में चयन होने पर परिवार में खुशी का माहौल है। सचिन ने बताया कि वैसे तो पूरे परिवार को खुशी हैं किंतु सबसे अधिक खुशी उनकी दादी हुकमबाई को है जो हमेशा अपने पोते को बूढ़ी आंखों से भारतीय टीम का एशिया कप जीताने का सपना देखती रहती है। दादी के सपने का साकार करने के लिए वह कई दिनों से मेहनत करने में जुटा है। अब वो दिन दूर नहीं कि उसका पोता गोल्ड मेडल भारत की झोली में डालेगा। उसने बताया कि पूरे टूर्नामेंट में एशिया की 12 टीमें भाग लेंगी। इन सभी टीमों के साथ भारत का मुकाबला होगा। उन्होंने बताया कि जब पाकिस्तान के साथ मुकाबले में वो रणनीति के साथ उतरेंगे।