{"_id":"5a0db51e4f1c1b9f678bbb20","slug":"121510847774-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों के चक्कर काट रही शहर सुरक्षा की फाइल, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों के चक्कर काट रही शहर सुरक्षा की फाइल, लोग परेशान
Updated Thu, 16 Nov 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीटीवी लगे तो सर्दियों में चोरी से बचें
व्यापारी चिंतित, अधिकारियों के चक्कर काट रही है शहर की सुरक्षा की फाइल
फोटो नंबर 11 से 17
देवेंद्र यादव
नारनौल। शहर में सर्दियों का सीजन शुरू होते ही चोरियां बढ़ गई हैं। गत 15 दिनों में शहर में चार से पांच जगह दुकानों में चोरी हो चुकी है। जैन मंदिर में भी दस दिन पूर्व लाखों रुपये की अष्ट धातु की मूर्तियों की चोरी हो गई थीं। गत वर्ष भी सर्दियों के मौसम में मुख्य बाजार व मार्गों पर अनेक दुकानों में बड़ी चोरियां हुई थीं। इनका आज तक सुराग भी नहीं लग पाया है। वहीं, शहर की सुरक्षा के लिए लगाए जाने वाले सीसीटीवी कैमरों की फाइल अधिकारियों के चक्कर ही लगा रही है। इस कारण व्यापारियों व लोगों को आगामी सर्दी के मौसम में चोरियों का भय सता रहा है।
शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए पुलिस विभाग ने एक योजना बनाई थी। इसके तहत विभाग ने शहर के भीड़भाड़ वाले करीब 25 स्थान चिह्नित किए थे। इसके अलावा शहर के प्रमुख चौराहों व बस स्टैंड आदि पर भी कैमरे लगाए जाने की योजना बनाई थी, ताकि शहर में होने वाली चोरियों में कमी आए व अपराधियों को आसानी से पकड़ लिया जाए। इसके तहत पुलिस विभाग ने एक फाइल तैयार कर एसपी के माध्यम से वह फाइल उपायुक्त को भेज दी थी। इसके बाद से शहर में कैमरे तो नहीं लगे, मगर इसकी फाइल यहां वहां चक्कर काट रही है।
डीसी ने भेजी नप को, नप ने वापस भेज दी डीसी को
शहर में कैमरे लगाने के लिए पूरा ड्राफ्ट तैयार कर पुलिस महकमे ने इसकी फाइल उपायुक्त को भिजवाई थी। जहां से यह फाइल नगर परिषद गई। नगर परिषद में आने के बाद शहर में कैमरे लगाने के लिए इस्टीमेट तैयार किया गया। इस्टीमेट तैयार हो जाने के बाद इस फाइल को अप्रूवल के लिए फिर से नगर परिषद से वापस उपायुक्त कार्यालय भेज दिया।
विज्ञापन
15 दिन में हो चुकी हैं कई वारदात
शहर नारनौल में 15 दिनों में कई बड़ी चोरियां हो चुकी हैं। इनमें जैन मंदिर से अष्टधातु की भगवान महावीर की सैकड़ों साल पुरानी मूर्ति के अलावा काफी संख्या में आभूषण आदि भी चूरा लिए थे। इसके बाद साउथ रेंज के आईजी ने यहां का दौरा भी किया था। इसके अलावा चोर पार्क के पास स्थित एक मोबाइल की दुकान, एक मैकेनिक की दुकान और महेंद्रगढ़ रोड स्थित एक दुकान से लाखों रुपये का माल चुरा ले गए थे।
गत वर्ष भी चोरों ने सर्दियों में की थी चोरी
चोरों ने गत वर्ष सर्दियों के मौसम में जमकर वारदात को अंजाम दिया था। गत वर्ष एक मोबाइल की दुकान से चोरों ने लाखों रुपये के मोबाइल के अलावा सिंघाना रोड पर इंवर्टर बैटरी की तीन दुकान से भी लाखों रुपये की चोरी कर ली थी। वहीं पुल बाजार से भी चोरों ने कई दुकानों को निशाना बनाया था। घरों में भी चोरों ने कई वारदात को अंजाम दिया था।
कई दुकानदारों ने लगा रखे हैं कैमरे
शहर में सीसीटीवी का कहीं भी इंतजाम नहीं है। ऐसे में चोर आसानी से चोरी की वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इसलिए शहर में सीसीटीवी कैमरे होने चाहिए।
-नरेश गोगिया, व्यापारी
सीसीटीवी कैमरे सुरक्षा की दृष्टि से बहुत जरूरी हैं, चोरियां ही नहीं अन्य अपराध में भी अपराधी को इसके द्वारा आसानी से पकड़ा जा सकता है।
-मोहित जिंदल
शहर में सीसीटीवी कैमरे न होने का फायदा चोर आसानी से उठा लेते हैं, अब सर्दियां आ गई हैं। ऐसे में व्यापारियों को चोरी होने का डर सता रहा है।
-सीताराम सर्राफ
सुरक्षा को देखते हुए सब शहरों में सीसीटीवी कैमरे लगने लगे हैं, मगर शहर नारनौल में नहीं हैं। इसलिए इन कैमरों को जल्द लगना जरूरी है।
-विजय चौधरी
यहां से इस्टीमेट बनाकर स्वीकृति के लिए उपायुक्त को भिजवाया गया है। जब इस्टीमेट स्वीकृत हो जाएगा तब शहर में कैमरे लगा दिए जाएंगे।
-भारती सैनी, चेयरपर्सन, नगर परिषद, नारनौल
------------------
शहर में कैमरे लगाने के लिए जगह तलाश कर फाइल बनाई गई थी। इसके बाद इस फाइल को एसपी के माध्यम से डीसी को भेजा गया था। वहां से फाइल नगर परिषद में भेजी बताई जा रही है।
-रणजीत सिंह, एसएचओ, थाना शहर, नारनौल।