फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सीएम की घोषणाओं को नहीं पहनाया जा सका है अमलीजामा

सीएम की घोषणाओं को नहीं पहनाया जा सका है अमलीजामा

Sat, 11 Nov 2017 09:38 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
सीएम की घोषणाओं को नहीं पहनाया जा सका है अमलीजामा
फोटो नंबर तीन व चार
विज्ञापन


आज से सीएम का प्रवास, रुके काम पूरे होने की आस
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर रविवार से यहां के दो दिवसीय दौरे पर होंगे। इस दौरान अधिकारियों की बैठक लेंगे, कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे। वहीं, कई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगे। उधर, लोगों का कहना है कि सीएम ने तीन साल में जिले में अनेक घोषणाएं की हैं, मगर उनमें से अधिकतर को अभी तक अमलीजामा नहीं पहनाया गया है। ऐसे में लोगों को सीएम से आस है कि इन घोषणाओं को भी अमलीजामा पहनाने में मुख्यमंत्री अपना ध्यान देंगे। वहीं शहर की टूटी सड़कों व विकास कार्यों की ओर भी ध्यान देंगे।
सीएम मनोहरलाल खट्टर तीन साल में पहला जनता दरबार नारनौल में लगा रहे हैं। वहीं तीन साल में पहली बार वे दो दिन के प्रवास पर नारनौल में आएंगे। ऐसे में लोगों को बहुत उम्मीदें हैं। लोगों का कहना है कि सीएम ने जो घोषणाएं की हैं, शायद उनको जल्द से जल्द पूरा कर दिया जाए।
विज्ञापन


टूटी हैं सड़कें : सीएम के नारनौल प्रवास के दौरान जिले की टूटी सड़कों की समस्या भी लोग उठाएंगे। जिले के सबसे मुख्य मार्ग रेवाड़ी रोड का बुरा हाल है। वहीं अन्य अप्रोच रोडों की स्थिति बहुत खराब है। ऐसे में सीएम को इन टूटी सड़कों की ओर ध्यान देना चाहिए, ताकि यहां के लोगों को राहत की सांस मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंदे नाले को कवर करने की योजना : सीएम ने अपनी रैली में यहां पर बने बड़े गंदे नाले को ढकने की घोषणा की थी। इसके तहत शहर के बीचोबीच से जा रहे नाले को कवर किया जाना था। इसके लिए करोड़ों रुपये की योजना नप ने बनाई हुई है, मगर इस योजना पर अभी तक अमलीजामा नहीं पहनाया गया है।

पुरानी कचहरी का होना है कायाकल्प : सीएम ने नारनौल में आयोजित रैली में यहां के पुरानी कचहरी मैदान पर शॉपिंग काम्पलेक्स बनाने की घोषणा की थी, मगर अभी तक इस योजना पर अमलीजामा नहीं पहनाया गया है। इस ओर नप ने अभी तक इस्टीमेट भी नहीं बनाया है।
बाईपास का हो दोहरीकरण, नया भी बने : शहर में बने बाईपास का डबल होना है। फिलहाल यह बाईपास सिंगल है। इस कारण यहां अकसर हादसे होते रहते हैं, जबकि इसका दोहरीकरण किया जाना है। इसके अलावा यहां पर एक पूर्वी बाईपास भी बनना है।

डीसी ने ली अधिकारियों की बैठक
सीएम के दौरे के चलते शनिवार को उपायुक्त ने अधिकारियों की बैठक ली व तैयारियों का जायजा लिया। उपायुक्त ने बताया कि 12 नवंबर को स्थानीय लघु सचिवालय में शाम 5.30 बजे मुख्यमंत्री जिला अधिकारियों की बैठक लेंगे। 13 नवंबर को सीएल फार्म रेवाड़ी रोड पर कार्यकर्ता बैठक का स्थान तय किया है। इसका समय सुबह 8.30 बजे रहेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री 11 बजे लघु सचिवालय के नजदीक स्थित सभागार भवन में जनपरिवेदना सुनेंगे।

सुबह करा सकते हैं शिकायतों का पंजीकरण
नारनौल। मुख्यमंत्री के समक्ष आम नागरिकों की ओर से रखी जाने वाली शिकायतों का पंजीकरण सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगा। उपायुक्त डा.गरिमा मित्तल ने बताया कि सीएम 11 बजे शिकायतें सुनेंगे लेकिन इससे पहले शिकायतों के पंजीकरण का काम सुबह 8 बजे से 10 बजे तक किया जाएगा। डीआईओ ज्ञानेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि शिकायतकर्ता अपनी शिकायत ए-4 साइज के पेपर की दो प्रतियां लाएं। शिकायत दर्ज करने के लिए सभागार के बाहर ही अलग से काउंटर लगेगा। यहां पर प्रत्येक शिकायत को स्केन करने किया जाएगा और शिकायतों का पूरा ब्योरा कंप्यूटर में दर्ज रहेगा।


दस उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
नारनौल। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने दो दिवसीय दौरा कार्यक्रम के दौरान जिले में 10 उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। ये सभी उद्घाटन व शिलान्यास लघु सचिवालय के नजदीक स्थित सभागार भवन से ही होंगे। उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल ने बताया कि मुख्यमंत्री पटीकरा के राजकीय आयुर्वेदिक कालेज, सतनाली के राजकीय कालेज, भोजावास की आईटीआई, महेंद्रगढ़ आईटीआई की विंग, महेंद्रगढ़ स्टेडियम में स्वीमिंग पूल, सुदंरह में 33 केवी सब स्टेशन और पाली में 33 केवी सब स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा कनीना के 50 बेड के अस्पताल, अटेली कालेज के ऑडिटोरियम और नांगल चौधरी के बस स्टैंड का शिलान्यास करेंगे।

फोटो:- तैयारियों का जायजा लेती उपायुक्त डा. गरिमा मित्तल।
-नारनौल में अधिकारियों की बैठक लेती उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed