{"_id":"59fb43f54f1c1bda538ba6ab","slug":"121509639157-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा
Updated Thu, 02 Nov 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘केंद्र और प्रदेश की सरकार 36 बिरादरी की हितैषी’
प्रदेश सरकार ने किसी को नहीं हटाया है : शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने आरोप लगाया कि दस वर्षों तक कांग्रेस पार्टी सरकार ने किसी न किसी तरीके से लोगों को गुमराह करके अपना उल्लू सीधा किया है। अतिथि अध्यापकों की भर्ती भी इसी सोच का परिणाम है कि आज उनको कांग्रेस गुमराह करके भड़काने का काम कर रही है जबकि मौजूदा बीजेपी प्रदेश सरकार ने किसी भी अतिथि अध्यापक को हटाया नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार 36 बिरादरी की हितैषी है।
शर्मा महेंद्रगढ़ स्थित अपने निवास पर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने वीरवार को जयराम सदन महेंद्रगढ़ में लोगों से कहा कि सत्ताविहीन होने के बाद कांग्रेसी नेताओं को सत्ता की भूख सता रही है। इस मेले के संचालन के लिए खुद कांग्रेस ने वर्ष 2010 में आदि बद्री साइन बोर्ड का गठन किया था। उन्होंने कहा कि मेला आयोजन के लिए विभिन्न विभागों के कर्मचारी, अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाती है। खुद कांग्रेस शासन में वर्ष 2013 में 130 शिक्षकों की ड्यूटियां लगाई गई थी, जो सिलसिला लगातार जारी रहा। भाजपा शासन के दौरान यह संख्या 130 शिक्षकों से कम करते हुए 100 की गई है। इस मौके पर लोगों की बिजली, पानी, गांवों की गलियों को बनाने से संबंधित समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम विक्रम, डीएसपी सतेंद्र कुमार आदि रहे।