फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   24 में से केवल दो ने ही की ज्वाइनिंग, बाकी का इंतजार

24 में से केवल दो ने ही की ज्वाइनिंग, बाकी का इंतजार

Thu, 02 Nov 2017 12:56 AM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
24 में से केवल दो ने ही की ज्वाइनिंग, बाकी का इंतजार
24 चिकित्सकों में से सिर्फ दो ने ही किया ज्वाइन
विज्ञापन

नारनौल। जिले में चिकित्सकों का टोटा बना हुआ है। जिले में चिकित्सकों की 125 पद हैं जिन पर 86 कार्यरत हैं। इनमें से भी 15 चिकित्सक लंबे समय से अवकाश पर चल रहे हैं। ऐसे में अभी 39 पोस्ट रिक्त है। इन रिक्त पदों को भरने के लिए सरकार ने चार अक्तूबर को सिविल अस्पताल समेत पूरे जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर 24 चिकित्सकों की नियुक्ति की थी। लेकिन 24 चिकित्सकों में से केवल 2 चिकित्सकों ने ही अभी तक ज्वाइन किया है। और बाकी चिकित्सकों का अभी ज्वाइनिंग करने का इंतजार है।
जिले चिकित्सा सुविधाओं का बुरा हाल है। चिकित्सा सुविधाएं सही नहीं होने के कारण यहां के सरकारी अस्पतालों में न तो चिकित्सक रुकते हैं न ही मरीज आते हैं। चिकित्सक यहां आने के बाद ज्यादा दिन भी नहीं रुकते। वहीं अनेक चिकित्सक यहां की आबोहवा को देखकर नियुक्ति मिलने के बाद काम छोड़कर चले जाते हैं। पिछले एक साल में यहां से करीब 10 अनुभवी चिकित्सक छोड़कर चले गए। वहीं अनेक चिकित्सक लंबे अवकाश पर चल रहे हैं।
विज्ञापन


24 में से 14 चिकित्सक मिले हैं विशेषज्ञ
जिले को मिले 24 चिकित्सकों में 13 नारनौल के नागरिक अस्पताल को, 3 महेंद्रगढ़ के उप नागरिक अस्पताल, 4 अटेली, 2 नांगल सिरोही तथा 2 कनीना सीएचसी को मिले थे। इनमें से 14 चिकित्सक विशेषज्ञ हैं। इनमें नारनौल में डा. पूनम यादव नेत्र रोग, डॉ. ममता यादव, पैथोलॉजिस्ट डॉ. जतिन वर्मा ईएनटी, सिद्धार्थ यादव हड्डी रोग, मनीषा गुप्ता नेत्र रोग, जुही हरित स्त्री रोग, मनमोहन सिंह फोरेंसिक एक्सपर्ट, उर्वी नवीन चर्म रोग, नरेंद्र कुमार एमडी फिजीशियन, पियूष यादव व सुनील कुमार हड्डी, सराज यादव शिशु रोग के अलावा महेंद्रगढ़ को एक विशेषज्ञ डा. अंशुल कुमार पैथोलोजिस्ट व डा. अंकित जनरल फिजीशियन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक माह में दो चिकित्सकों ने ही किया ज्वाइन
सरकार द्वारा चार अक्टूबर को पूरे प्रदेश में चिकित्सक नियुक्त किए गए थे। जिनमें से 24 जिला महेंद्रगढ़ को मिले थे। इनमें से केवल अभी तक दो चिकित्सकों अंशुल कुमार ने महेंद्रगढ़ तथा दिनेश कुमार ने कनीना ज्वाइन किया है।

यह है चिकित्सकों की कमी का आंकड़ा
कुल भरे हुए रिक्त
चिकित्सक 125 89 36
डिप्टी सिविल सर्जन 08 02 06
एसएमओ 08 04 04
उप अधीक्षक 02 00 02
नारनौल में 42 पद हैं जिनमें 22 पद रिक्त हैं। वहीं 15 चिकित्सक लंबे समय से छुट्टी पर चल रहे हैं।
अभी तक केवल 2 ही चिकित्सकों ने ज्वाइन किया है। अभी एक माह का समय शेष है। उम्मीद है कि अन्य चिकित्सक भी ज्वाइन कर लेंगे।
--डा. लव कुमार, चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed