फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

Thu, 12 Oct 2017 11:11 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
-बाल भवन में आयोजित हो रहा प्रतियोगिताओं का आयोजन
विज्ञापन

फोटो नंबर दो से 11
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। स्थानीय बाल भवन में आयोजित की जा रही पांच दिवसीय जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं के तीसरे दिन वीरवार को स्कूली बच्चों के लिए डिक्लेमेशन कांटेस्ट (तृतीय ग्रुप), मोनो एक्टिंग (द्वितीय ग्रुप) व फैंसी ड्रेस (प्रथम व द्वितीय ग्रुप) का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में जिलेभर के 30 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
जिला बाल कल्याण अधिकारी विपिन कुमार शर्मा ने बताया कि प्रतिभागी बच्चों ने मोनो ऐक्टिंग व फैंसी ड्रेस के माध्यम से समाज में फैली कुरीतियों पर कटाक्ष किया और उनसे बचने की शिक्षा दी। बच्चों ने सुंदर समाज की स्थापना का संदेश दिया। बच्चों ने फैंसी ड्रेस के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बाल मजदूरी, भ्रूण हत्या, पर्यावरण बचाओ एवं स्वच्छता भारत विषयों पर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

शर्मा ने बताया कि मोनो ऐक्टिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दहेज प्रथा, शराब निषेध, देश के वीर सिपाही आदि मुद्दों पर मूक अभिनय के माध्यम से माहौल को भावुक बना दिया। इसके अलावा डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में बच्चों ने ईबोला वायरस, न्यूक्लियर एनर्जी, राइट टु रिकाल, कोचिंग सेंटर विषयों पर भाषणों के माध्यम से अपने भाव प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिक्लेमेशन कांटेक्स्ट (तृतीय ग्रुप), मोनो ऐक्टिंग (द्वितीय ग्रुप) व फैंसी ड्रेस (प्रथम व द्वितीय ग्रुप) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे 3 नवंबर को राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। सभी प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को जिलास्तरीय बाल दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 13 अक्तूूबर को इस कड़ी में स्कूली बच्चों के लिए एकल गान (द्वितीय ग्रुप 6 से 8 कक्षा व तृतीय ग्रुप 9 से 10 कक्षा) और राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता (चतुर्थ ग्रुप 6 से 10 कक्षा व पंचम ग्रुप 11 से 12 कक्षा) का आयोजन किया जाएगा।

मंच संचालन नशा मुक्ति केंद्र के परियोजना निदेशक रोहताश सिंह रंगा व मनोवैज्ञानिक नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र सुरेंद्र यादव ने किया। डिक्लेमेशन प्रतियोगिता तृतीय ग्रुप में हैप्पी एवरग्रीन स्कूल महेंद्रगढ़ की अविशा प्रथम स्थान पर, आधारशिला विद्यापीठ हुडीना के मुस्कान यादव द्वितीय स्थान पर, सरस्वती की अनुष्का तृतीय स्थान पर व आरपीएस स्कूल महेंद्रगढ़ की अंबिका चौथे स्थान पर रही। इसी प्रकार फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में यूरेका पब्लिक स्कूल नारनौल की प्रियंका प्रथम स्थान पर, यूरो इंटरनेशनल स्कूल कनीना की छवि द्वितीय स्थान पर, सूरज स्कूल महेंद्रगढ़ की हिना तृतीय स्थान पर बचपनशाला चिल्ड्रन एकेडमी नारनौल की प्रकृति सैनी चौथे स्थान पर रही। इसके अलावा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता द्वितीय ग्रुप में आरपीएस स्कूल महेंद्रगढ़ की काजल प्रथम स्थान पर, सूरज स्कूल, महेंद्रगढ़ की किरण द्वितीय स्थान पर, यूरेका पब्लिक स्कूल नारनौल की उमेश सैनी तृतीय स्थान पर व यदुवंशी शिक्षा निकेतन महेंद्रगढ़ की कंचन चौथे स्थान पर रही। मोनो एक्टिंग प्रतियोगिता द्वितीय ग्रुप में हैप्पी एवरग्रीन स्कूल महेंद्रगढ़ का कृष प्रथम स्थान पर, यदुवंशी शिक्षा निकेतन नारनौल का लक्षित द्वितीय स्थान पर, आरआरसीएम स्कूल कनीना का अमन तृतीय स्थान पर व आरपीएस स्कूल नारनौल की खुशी चौथे स्थान पर रही।

फोटो:- प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed