{"_id":"59dcf91d4f1c1b6f548b6bc2","slug":"121507653917-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्यौहारी सीजन में बाजार में बढने लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्यौहारी सीजन में बाजार में बढने लगी भीड़
Updated Tue, 10 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार हुआ गुलजार तो जाम ने बढ़ाई परेशानी
-अतिक्रमण भी है बाजार में जाम का मुख्य कारण
फोटो नंबर 8 से 13
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। नवरात्र और दशहरा समाप्त होने के बाद अब लोग दीपावली की तैयारी में लोग जुट गए हैं। इसके चलते बाजारों में रौनक होने लगी है। दुकानदार भी बाजारों में अतिक्रमण कर अपनी दुकानें सजाने लगे हैं। इसके अलावा मुख्य बाजारों में दिन में ट्रांसपोर्ट के वाहन भी प्रवेश कर जाते हैं। इसके कारण बाजारों में अब दिनभर जाम की स्थिति होने लगी है। ऐसे में बाजारों में होने वाली भीड़भाड़ से बचने के लिए यातायात पुलिस ने योजना बनाई है।
त्योहारी सीजन में बाजारों में यातायात का दबाव अचानक बढ़ जाता है। दीपावली के भी महज आठ दिन ही शेष रहे हैं। इसलिए दीपावली की भीड़ बाजारों में आने लगी है। ऐसे में दिनभर बाजार में खरीदारी करने वाली महिलाओं व लोगों की भीड़ लगी रहती है। त्योहारी सीजन के चलते दुकानदार भी अपनी दुकानों का सामान बाहर सजाने लग गए हैं। इससे मुख्य बाजारों की सड़के संकरी हो गई है। इससे बाजार में जाम जैसी स्थिति होने लगी है। वहीं बाजार में बड़े वाहनों का भी अब प्रवेश बढ़ गया है। ऐसे में सुबह से लेकर शाम तक लगने वाले इन जामों के कारण लोग भी परेशान होने लगे हैं। लोगों को इन सब से छुटकारा दिलाने के लिए यातायात पुलिस मुख्य बाजारों में कर्मचारियों की तैनात करने की योजना बना रही है। जिससे कि ऐसे वाहनों को मुख्य बाजार में प्रवेश करने से रोक जाए और बाजारों में जाम जैसी स्थिति न बन पाए।
शहर में महावीर चौक से आजाद चौक तक का करीब दो किलोमीटर का बाजार मुख्य बाजार माना जाता है। यह बाजार कई जगह से संकरा है तो कई जगह से चौड़ा भी है। इसमें अधिकांश बाजार संकरा ही है। जहां पर बाजार चौड़ा है, वहां दुकानदारों ने अतिक्रमण कर कब्जा जमा रखा है। इसके कारण बाजारों में से निकलना बहुत ही मुश्किल भरा हो गया है। वहीं बाजार में आने वाले ट्रांसपोर्ट के भारी वाहन इस मुश्किल को और ज्यादा बढ़ा रहे हैं। ये वाहन सुबह से लेकर शाम तक बिना किसी हिचक के भीड़भाड़ वाले बाजारों प्रवेश कर जाते हैं। जिसकी वजह से बाजार में आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। वहीं बाजार में कई-कई देर तक ट्रैफिक जाम हो जाता है। जिससे न केवल लोगों को बल्कि दुकानदार को भी परेशान का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
बड़े वाहनों की वजह से लगता जाम
पुल बाजार के विक्की अग्रवाल, सुरेश जिंदल, मनोज गर्ग, विकास जैन, महावीर मार्ग के अशोक प्रजापत, दिनेश कुमार, विनय जिंदल व महेंद्र कुमार आदि ने बताया कि बाजार में आने वाले भारी वाहनों की वजह से उनकी दुकानदारी में काफी फर्क पड़ता है। इससे बाजार में कई-कई देर तक जाम की स्थिति भी बनी रहती है। इससे पांच मिनट में पार होने वाला बाजार कई-कई बार आधे से पौन घंटे में पार हो पाता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि लोगों की परेशानी को देखते हुए बाजार में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण रूप से रोक लगाई जाए।
ट्रांसपोर्ट के वाहनों से होती है ज्यादा परेशानी
बाजार में सबसे ज्यादा परेशानी ट्रांसपोर्ट के वाहनों से होती है, जो बाजार में स्थित दुकानदारों को उनका माल पहुंचाते हैं। शहर की विभिन्न ट्रांसपोर्ट के वाहन सुबह से शाम तक बाजार में माल सप्लाई करने के लिए लगे रहते हैं। हालांकि पुलिस प्रशासन ने इनके लिए शाम के वक्त में छूट दी गई है, मगर ट्रांसपोर्ट वाले मनमर्जी के अनुसार दिन के समय भीड़भाड़ वाले बाजार में स्थित दुकानदारों को माल भिजवा देते हैं। जिसके कारण इन वाहनों से कई देर तक बाजारों में जाम की स्थिति बन जाती हैं।
मुख्य बाजारों में दिन के समय ही भारी वाहन प्रवेश कर जाते हैं। इस कारण बाजारों में अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। इससे दुकानदारों के साथ राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ती है।
-समीर अग्रवाल
-भारी वाहनों के कारण लगने वाले जाम के कारण दुकानदारी पर भी असर पड़ता है। प्रशासन को चाहिए कि सुबह के समय के भारी वाहनों के प्रवेश में पूर्णतया रोक लगाए, ताकि मुख्य बाजारों में जाम की स्थिति न बने।
-रजत उर्फ काकू
त्योहारी सीजन पर अक्सर बाजारों में लोगों की भीड़ रहती है। इस दौरान ही भारी वाहन प्रवेश कर जाते हैं। इस कारण मुख्य बाजारों में जाम जैसे हालात बन जाते हैं। इससे उनकी दुकानदारी भी प्रभावित होती है।
-नरेश गोगिया
भारी वाहनों के कारण मुख्य बाजारों में अक्सर जाम लगा रहता है। पुलिस प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं देता है। इस कारण ये भारी वाहन बिना किसी रोक-टोक के बाजारों में प्रवेश कर जाते हैं। पुलिस को इन पर रोक लगानी चाहिए।
-सुरेश बंसल।
यातायात पुलिस बाजारों में तैनात करेंगी कर्मचारी
यातायात पुलिस बाजार व मुख्य मार्गों में जाम से बचने के लिए योजना बना रही है। मुख्य बाजारों में भारी वाहनों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। ऐसे वाहनों पर रोक लगाने के लिए मुख्य बाजारों में पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। ताकि बाजारों में जाम की स्थिति न बने और लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
- सत्यनारायण, एसएचओ, यातायात पुलिस