{"_id":"59c16b784f1c1bb1688b5ac9","slug":"121505848184-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यदुवंशी इंजीनियरिंग कॉलेज में हुई फ्रेशर पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यदुवंशी इंजीनियरिंग कॉलेज में हुई फ्रेशर पार्टी
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदुवंशी इंजीनियरिंग कॉलेज में हुई फ्रेशर पार्टी
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। यदुवंशी इंजीनियरिंग कॉलेज और राव बहादुर सिंह डिग्री कॉलेज में संयुक्त रूप से मंगलवार को फ्रेशर पार्टी आयोजित की गई। इस मौके पर जूनियर और सीनियर विद्यार्थियों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इंजीनियरिंग कॉलेज और डिग्री कॉलेज के जूनियर विद्यार्थियों ने मनमोहक परिधानों का प्रदर्शन रैंप पर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बीएससी नॉन मेडिकल की छात्रा रजनी यादव ने समाज में बेटी के महत्व पर आधारित एक कविता पेश की। छात्रा इतिशा, एकता, यशिका, सोनू और अनीता ने डांस की प्रस्तुति दी। इस मौके पर यदुवंशी ग्रुप के संस्थापक राव बहादुर सिंह ने इंजीनियरिंग कॉलेज कि छात्रा रीमा देवी को महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान पर रहने पर नगद राशि देकर प्रोत्साहित किया। इस मौके पर आरबीएस डिग्री कॉलेज की छात्रा खुशबू मिस फ्रेशर और जतिन मिस्टर फ्रेशर बने। यदुवंशी इंजीनियरिंग कॉलेज के रोहित और पंकज मिस्टर फ्रेशर, जबकि शिवानी और यशिका मिस फ्रेशर बनीं। कॉलेज डायरेक्टर सुरेश यादव, प्रिसिंपल प्रदीप यादव, वाइस प्रिसिंपल ममता यादव ने बच्चों को सम्मानित किया।