Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   12-year-old Shaurya sets out to tackle the problem of a wet field using a blower.

Mahendragarh-Narnaul News: ब्लोअर की हवा से गीले मैदान की फिक्र उड़ाने चला 12 साल का शौर्य

Fri, 13 Nov 2026 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
12-year-old Shaurya sets out to tackle the problem of a wet field using a blower.
फोटो संख्या:69- शौर्य अपने माता-पिता के साथ--स्रोत- स्वयं
महेंद्रगढ़। जिस उम्र में बच्चे खिलौनों और मोबाइल गेम में खोए रहते हैं, उस उम्र में 12 साल का शौर्य चौहान ब्लोअर और एआई की मदद से ड्रोन बना रहा है। आठवीं के इस छात्र ने बारिश या ओस से गीले हुए क्रिकेट मैदान को कुछ ही मिनटों में सुखाने वाला ड्रोन तैयार किया है।
विज्ञापन

शौर्य एक निजी स्कूल में आठवीं कक्षा के छात्र हैं। उनकी मां डॉ. कल्पना चौहान हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर हैं। तकनीकी और शैक्षणिक माहौल में पले-बढ़े शौर्य को बचपन से यह जानने की धुन थी कि मशीनें आखिर काम कैसे करती हैं।
विज्ञापन

इसी जिज्ञासा ने उन्हें क्रिकेट मैदान में बारिश और ओस से होने वाली परेशानी का हल खोजने की प्रेरणा दी। ब्लोअर तकनीक और एआई आधारित प्रणाली की मदद से उन्होंने खास ड्रोन का डिजाइन तैयार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 से 20 मिनट में मैदान सुखाने का दावा
ड्रोन में छह पंखुड़ियां, स्टील और ब्लोअर सिस्टम लगाया गया है। दावा है कि यह करीब 7500 वर्ग मीटर के क्रिकेट मैदान को 15 से 20 मिनट में सुखा सकता है। एआई आधारित ऑटोमेटिक सिस्टम से इसे चलाने की योजना है।
पेटेंट मिला, अब बाजार की तैयारी
शौर्य के आविष्कार को पेटेंट मिल चुका है। अब इसे व्यावसायिक रूप देने के लिए कंपनियों से बातचीत जारी है। भारतीय सेना और सामान्य ड्रोन बनाने वाली कंपनियों के साथ भी संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।

मां से मिली वैज्ञानिक सोच
डॉ. कल्पना चौहान ने शौर्य की रुचि को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। शौर्य कई संस्थानों और प्रयोगशालाओं का भ्रमण भी कर चुके हैं। उनकी कहानी साबित करती है कि उम्र प्रतिभा और नए विचारों के रास्ते में बाधा नहीं बनती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed