{"_id":"5b64a8244f1c1b49778b5ec9","slug":"11533323300-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब डिपो के लिए 60 बसें तथा 70 कर्मचारियों की पोस्ट हुई सेंक् शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब डिपो के लिए 60 बसें तथा 70 कर्मचारियों की पोस्ट हुई सेंक् शन
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। क्षेत्रवासियों के लिए एक अच्छी खबर है। महेंद्रगढ़ में प्रस्तावित सब डिपो के लिए 60 बसों का बेड़ा दिया जाएगा। साथ ही 70 कर्मचारियों की पोस्ट सेंक्शन हो चुकी है। अप्रूवल पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मोहर लगा दी है। अभी ये फाइलें आगामी कार्रवाई के लिए वित्तीय विभाग चंडीगढ़ के पास रखी हुई हैं। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद सब डिपो का आधा काम पूरा हो जाएगा। वहीं, सब डिपो के लिए बनाए जाने वाले वर्कशॉप की फाइल पिछले पांच महीने से परिवहन विभाग के निदेशक के पास पेंडिंग पड़ी हुई है। उस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।
महेंद्रगढ़ सब डिपो के लिए मुख्यमंत्री से 60 बसों की अप्रूवल तथा 70 कर्मचारियों की पोस्ट सेंक्शन हो चुकी हैं। इनमें 30 बसें नारनौल डिपो से, 20 अन्य डिपो तथा 10 नई बसें मंगवाई जाएंगी। 70 कर्मचारियों में कंडेक्टर, ड्राइवर, चपरासी, सफाई कर्मचारी और इंजीनियर शामिल होंगे। सब डिपो बन जाने के बाद बसों का बेड़ा 60 का हो जाएगा। बसों के बेड़ा बढ़ जाने से 104 गांवों और 25 ढाणियों के लगभग दो लाख लोगों को फायदा मिलेगा। अभी जिन गांवों में बसों की सुविधा नहीं है, वहां भी बसे चलाई जा सकेंगी। वर्तमान में 21 बसें ही महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से चल रही हैं। रात आठ बजे के बाद महेंद्रगढ़ से किसी भी बड़े शहर के लिए बसें नहीं होती। वर्तमान में जयपुर और दिल्ली तक की बसें महेंद्रगढ़ से चल रही हैं।
बता दें कि शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने 9 अप्रैल 2016 में महेंद्रगढ़ में प्रगति रैली आयोजित की गई थी। इस रैली में मुख्य अतिथि सीएम मनोहर लाल ने महेंद्रगढ़ में सब डिपो का शिलान्यास पत्थर रखा था। इससे पूर्व 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी महेंद्रगढ़ में सब डिपो बनाने की की घोषणा की थी। तत्कालीन सरकार ने इसका बजट भी जारी कर दिया था, लेकिन हुड्डा सरकार में परिवहन मंत्री रहे आफताब अहमद ने यह बजट अपने विधानसभा क्षेत्र में डिपो बनाने पर खर्च कर दिया। दो मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद सब डिपो का काम अभी अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन
2.5 एकड़ में बननी है वर्कशॉप
महेंद्रगढ़ सब-डिपो में बनाया जाने वाली वर्कशॉप लगभग 2.5 एकड़ भूमि पर बननी है। लोक निर्माण विभाग फरवरी में 683 लाख रुपये का एस्टिमेट बनाकर परिवहन विभाग के निदेशक को भेज चुका है। परंतु पांच महीने बीत जाने के बाद भी इसकी अप्रूवल नहीं आई है। इस मामले को शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने धन्यवाद रैली में भी मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया था।
वर्जन
परिवहन विभाग की ओर से सब डिपो के लिए 60 बसों का बेड़ा और 70 कर्मचारियों की पोस्ट सेंक्शन की गई है। इसकी अप्रूवल तीन दिन पहले ही मुख्यमंत्री से मिली है। सब डिपो में बनने वाली वर्कशॉप की फाइल अभी उच्च अधिकारियों के पास हैं। वहां से अप्रूवल आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।
- बलवंत गोदारा, जीएम, नारनौल बस डिपो।