फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   खेलककक

खेलककक

Tue, 10 Oct 2017 10:19 PM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खेलककक
-मौके पर नहीं थी एंबुलेंस, स्कूल की बसों से पहुंचाया खिलाड़ियों को अस्पताल
विज्ञापन

-टीम इंचार्ज ने व्यवस्था पर खड़े किए सवाल
फोटो संख्या:49 से 53

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। खेल मैदान पर सुविधाओं का अभाव होने के कारण खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के दौरान तीन महिला खिलाड़ी खेलते वक्त ही गिरकर बेहोश हो गई। वहां पर एंबुलेंस की सुविधा नहीं होने के कारण इनमें से दो खिलाड़ियों को आरपीएस स्कूल की बस में अस्पताल पहुंचाया गया। बाद एक को एंबुलेंस से भिजवाया गया। खेल विभाग को राज्य एवं जिला तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का 54 लाख रुपये का बजट मिला हुआ है। इसके बावजूद खिलाड़ियों को खाने-पीने जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
आरपीएस और यदुवंशी स्कूल में हरियाणा स्वर्ण जयंती पर वर्ष के अवसर पर खेल महाकुंभ के तहत खेल एवं युवा विभाग हरियाणा द्वारा राज्य स्तरीय खो-खो खेलकूद प्रतियोगिता मेें चल रही है। प्रतियोगिता की शुरुआत सोमवार को शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने की थी। आरपीएस स्कू ल मैदान पर मंगलवार को कुरुक्षेत्र और यमुनानगर की महिलाओं का ओपन मैच चल रहा था। एक पारी पूरी की जा चुकी थी। दूसरी पारी शुरू होने के दो मिनट बाद ही तापमान अधिक होने के कारण कुरुक्षेत्र की खिलाड़ी रीना मैदान में बेहोश होकर गिर पड़ी। उसको मैदान से बाहर लाया गया। उसी दौरान नीतू भी बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद कुुरुक्षेत्र की टीम ने खेलने से मना कर दिया और यमुनानगर को विजयी घोषित कर दिया। मैदान पर एंबुलेंस नहीं होने के कारण आरपीएस स्कूल के सीईओ मनीष राव स्कूल की बस से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। अभी वो अस्पताल नहीं पहुंच पाई थी की अंडर-14 कुरुक्षेत्र की खिलाड़ी आरती को जबरदस्त पेट में दर्द हो गया जिससे वह भी गिर पड़ी। उसको एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उन्हें भर्ती कर लिया गया था। चिकित्सकों ने खिलाड़ियों को ड्रिप लगा दी, उसके बाद उन्हें शाम को छुट्टी दे दी। वहीं यदुवंशी स्कूल में भी मैदान पर लगी खंभी उखड़ गई जिससे एक खिलाड़ी को चोट आई।
विज्ञापन


इंचार्ज ने उठाये व्यवस्था पर सवाल
कुरुक्षेत्र टीम की इंचार्ज राखी ने संबंधित विभाग की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इतनी बड़ी प्रतियोगिता होने के बाद भी मैदान में ठंडे पानी की व्यवस्था नहीं है। खिलाड़ियों को चोट आदि लग जाए तो उसके लिए फर्स्टएड जैसी सुविधाओं का भी अभाव है। उन्होंने बताया कि सुबह के समय खिलाड़ियों को तला हुआ भोजन दिया जाता है ऊपर तेज तापमान जो उनके स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि ठहरने की जो व्यवस्था की गई है वह भी चार मंजिल पर है। खिलाड़ी उतरने चढ़ने में ही परेशान हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


1600 खिलाड़ियों पर एक एंबुलेंस
महेंद्रगढ़ में दो अलग-अलग स्थानों पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित करवाई जा रही है। दोनों ही स्कूल में 800-800 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। किंतु स्वास्थ्य विभाग महेंद्रगढ़ के पास एक ही एंबुलेंस की सुविधा है। वह भी मौके पर नहीं होती। उसको भी सूचना देने पर बुलाना पड़ता है। आरपीएस स्कूल की दूरी अस्पताल तक 5 से 6 किलोमीटर पड़ती है जबकि बाजार में जाम की स्थिति भी होती है। स्कूल से अस्पताल आने जाने में 40 मिनट तक का समय लग जाता है।
---
उप नागरिक अस्पताल में तीन खिलाड़ी आई थीं। ऐसी कोई खास बात नहीं है। उन्होंने सुबह कुछ खाया हुआ नहीं था। इस कारण उनको डी हाईड्रेशन की शिकायत हो गई। इसके अलावा खिलाड़ियों का एचबी भी कम था। उनको ड्रिप चढ़ा दी है।

-डॉ. मनीष यादव, एमओ
---------------
विभाग की ओर से खिलाड़ियों की पूरी व्यवस्था की गई है। सरकारी एंबुलेंस उनके पास एक ही है। वो कभी यदुवंशी में तो कभी आरपीएस स्कूल में रहती है। पानी की कैनी मंगवाई जा रही है किंतु तापमान की वजह से गर्म हो जाता है।
-जय सिंह पिलानियां, जिला खेल अधिकारी नारनौल।
------------
जो भी शिकायतें बताई गई हैं, उनकी व्यवस्था करवा दी जाएगी। खिलाड़ियों के लिए किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
- जगदीश शर्मा, एसडीएम नारनौल।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed