{"_id":"5974efe54f1c1b095d8b4758","slug":"11500835813-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहरी पानी को लेकर पक्ष विपक्ष कर रहे राजनीति: गोमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहरी पानी को लेकर पक्ष विपक्ष कर रहे राजनीति: गोमला
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहरी पानी को लेकर पक्ष-विपक्ष कर रहे राजनीति : गोमला
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। पक्ष-विपक्ष सब नहरी पानी को लेकर राजनीति कर रहे हैं। इसलिए सर्वसमाज मंच राजनीति से हटकर नहरी पानी के समान वितरण मसले को लेकर संघर्ष करने और अदालत जाने पर विचार कर रहा है। यह बात सर्व समाज मंच के अध्यक्ष राधेश्याम गोमला ने रविवार को नारनौल बार एसोसिएशन के प्रधान और सर्वसमाज मंच के महासचिव मनीष वशिष्ठ के साथ विचार करते हुए कही। वह उनके कार्यालय में नहरी पानी के समान वितरण के कानूनी पहलुओं पर चर्चा कर रहे थे।
मंच के अध्यक्ष ने बताया कि सर्वसमाज मंच ने नहरी पानी के बारे में आरटीआई के तहत सूचना मांगी है। कहा कि किसी भी दल या नेता को जनता को गुमराह नहीं करना चाहिए। सभी दलों पर आरोप लगाया कि हरियाणा की सत्ता में पूर्व में सत्तासीन रह चुके दल और वर्तमान सत्तासीन दल नहरी पानी के मामले में महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी की जनता को गुमराह कर रहे हैं। जनता से अपील की कि जनता वोट जिसे भी दे, मगर नहरी पानी के मामले में सभी से जवाबतलबी करे। साथ ही कहा कि सत्तारूढ़ दल यह बताए कि महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी की नहरों में स्थाई तौर पर पानी लाने के लिए वह क्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कमेटियां तो पहले की सरकारों में भी बनी हैं। ओम प्रकाश बेरी वाली कमेटी ने तो बाकायदा विधानसभा में रिपोर्ट भी पेश की थी। यह दक्षिणी हरियाणा के साथ हो रहे भारी भेदभाव का विधानसभा में दस्तावेजी सबूत है। इसके बाद भी क्षेत्र के कमजोर नेताओं की वजह से आजतक यह इलाका सूखा है। इस अवसर पर उनके साथ अशोक यादव एडवोकेट भी मौजूद थे।