फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   जीएसटी के साथ ही बढ़ गया भ्रष्टाचार: किरण चौधरी

जीएसटी के साथ ही बढ़ गया भ्रष्टाचार: किरण चौधरी

Mon, 24 Jul 2017 12:14 AM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी के साथ ही बढ़ गया भ्रष्टाचार: किरण चौधरी
फोटो नंबर पांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने कहा कि जीएसटी लागू होने के साथ ही भ्रष्टाचार भी बढ़ गया है। पहले कम पैसों में रिश्वत लेकर काम करने वाले अधिकारी अब दुगने पैसों में रिश्वत लेकर काम करते हैं। इसका जीता जागता उदाहरण नारनौल नगर परिषद है, जहां पर बिना रिश्वत लिए कोई भी एनओसी अधिकारियों द्वारा जारी नहीं की जाती। मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस यहां बिल्कुल नहीं है। वहीं अन्य विभागों में भी अधिकारी बिना रिश्वत लिए काम नहीं कर रहे। वे रविवार को यहां अपने आवास पर पत्रकारों से बात कर रही थी।

उन्होंने कहा कि जब से जीएसटी लागू हुई है, तब से हर चीज महंगी होती जा रही है। महंगाई दिन प्रतिदिन अब ज्यादा बढ़ेगी। जिसकी सीधी सीधी मार उपभोक्ताओं पर पड़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आम जनता को कंगला बनाने तथा पूंजीपतियों को ज्यादा पूंजीपति बनाने में लगे हुए हैं। प्रधानमंत्री ने बिजली, शराब व पेट्रोल पर जीएसटी न लगाकर अंबानी, अडानी व अन्य उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी जीएसटी लागू करना चाहती थी, मगर उस समय भाजपा के नेताओं ने इसका विरोध किया। जबकि कांग्रेस जीएसटी की अधिकतम दर 18 प्रतिशत ही कर रही थी। वहीं लोगों की तीन मुख्य जरूरतों रोटी, कपड़ा व मकान पर जीएसटी नहीं लगा रही थी। दूसरी ओर मौजूदा बीजेपी सरकार ने तो किसान के उपकरणों, ट्रैक्टर व खाद पर भी जीएसटी लगा दी। लोगों के खाने के बिस्कुट पर 12 प्रतिशत जीएसटी है, जबकि सोने के बिस्कुट पर केवल तीन प्रतिशत जीएसटी है। ऐसे में साफ देखा जा सकता है कि मौजूदा सरकार गरीब, किसान व आम जनता की न होकर केवल पूंजीपतियों की सरकार है। उन्होंने कहा कि आज महंगाई चरम छू रही है। टमाटर के दाम 100 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। जिसके कारण लोग परेशान हैं। इसके अलावा पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की भी कोई चीज नहीं रह गई। इस मौके पर पूर्व विधायक नरेश यादव, सुरेंद्र नंबरदार, नप के पूर्व प्रधान राजेंद्र यादव बिल्लू, सुरेंद्र नारनौलिया, देवेंद्र हुडिना, विजेश यादव व सोनू कौशिक सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed