{"_id":"597250654f1c1b18758b45b7","slug":"11500663909-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनी स्कूल में लगा सड़क सुरक्षा कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनी स्कूल में लगा सड़क सुरक्षा कैंप
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनी स्कूल में लगा सड़क सुरक्षा कैंप
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नारनौल ने शुक्रवार को सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता कैंप आयोजित किया। इसमें टेकचंद निरीक्षक होमगार्ड और प्रवीण कुमार एडवोकेट ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी। सत्यनारायण थाना प्रबंधक यातायात ने बच्चों को दुपहिया वाहन चलाते समय सभी आवश्यक दस्तावेज और हेलमेट पहनने का संदेश दिया। संजय यादव पीएलवी ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से ही हम अपनी और दूसरे की जान बचा सकते है। विद्यालय के प्राचार्य नेतराम सैनी ने भी बच्चों को अपने आपको सुरक्षित करने के लिए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। कैंप के बाद बच्चों ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता रैली निकाली। रैली को सैनी सभा के प्रधान बिशन कुमार और प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर संदीप अग्निहोत्री, बालकिशन, रामजीलाल, पुरुषोत्तम, बलवंत, हुकमचंद, मुकेश रोहिल्ला, मोहर सिंह, दिनेश, जय सिंह, दीपक सैन, नवीन, माया कुमार, निशा, बेबी रानी, अनीता, कमलेश, दयानंद सैनी आदि मौजूद थे।