फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   आज मिलेगी जिला को करोड़ों की सौगात

आज मिलेगी जिला को करोड़ों की सौगात

Sun, 12 Nov 2017 11:06 PM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
आज मिलेगी जिला को करोड़ों की सौगात
आज मिलेगी जिले को करोड़ों की सौगात
विज्ञापन

-मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे 87 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास
फोटो नंबर एक
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल 13 नवंबर को जिले में लगभग 87 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। इन सभी परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास एक ही साथ लघु सचिवालय के नजदीक स्थित सभागार भवन परिसर में होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री सभागार भवन में नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे।
मुख्यमंत्री सभागार से ही गांव पटीकरा में लगभग 25 करोड़ की लागत से तैयार हुए आयुर्वेद कालेज व अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। सतनाली में लगभग 11 करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से तैयार राजकीय कालेज का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा गांव भोजावास में लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत तैयार आईटीआई का उद्घाटन करेंगे। महेंद्रगढ़ में लगभग 5 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से राजकीय आईटीआई में एक विंग का उद्घाटन करेंगे। महेंद्रगढ़ के खेल स्टेडियम में लगभग 3 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से तैयार स्विमिंग पूल का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा गांव सुंदरह में लगभग 2 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से तैयार 33 केवी सबस्टेशन का उद्घाटन करेंगे। गांव पाली में 2 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से तैयार 33 केवी सबस्टेशन का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

इन योजनाओं का होगा शिलान्यास
इसी प्रकार कनीना में लगभग 14 करोड़ 24 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 50 बेड के अस्पताल के भवन का शिलान्यास करेंगे। अटेली राजकीय कालेज में लगभग 13 करोड़ 53 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सभागार का शिलान्यास करेंगे। इसके अतिरिक्त नांगल चौधरी में लगभग 2 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत बनने वाले तीन बैज के बस स्टेंड का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभागार भवन से ही होंगे उद्घाटन व शिलान्यास
इन सभी के शिलान्यास व उद्घाटनों के लिए सभागार भवन के परिसर में एक ही लाइन में पत्थर लगाए गए हैं। बाद में इन्हें संबंधित परियोजना के स्थान पर लगाया जाएगा। इसके बाद सीएम नागरिकों की समस्याओं को सुनेंगे। शिकायत देने वालों को सुबह 8 से 10 बजे तक सभागार के बाहर लगाए गए हेल्प डेस्क पर अपनी शिकायत की दो प्रति देनी होगी। उसे कंप्यूटर आपरेटर स्केन करके कंप्यूटर में दर्ज करेगा। यहां पर एनआईसी के आपरेटर व डीसी कार्यालय के कर्मचारी मिलकर व्यवस्था संभालेंगे। इसके बाद 11 बजे सीएम आने के बाद बारी-बारी से समस्याओं को निपटान होगा।
------देवेंद्र
फोटो = नारनौल में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के लिए शिलान्यास व उद्घाटन ैकी तैयारी में लगे मजदूर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed