फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   महंगाई और जीएसटी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया रोष

महंगाई और जीएसटी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया रोष

Thu, 26 Oct 2017 12:35 AM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
महंगाई और जीएसटी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया रोष
महंगाई और जीएसटी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया रोष
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। सिनेमा रोड़ पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के युवा महासचिव प्रमोद यादव देवनगर के नेतृत्व में महंगाई और जीएसटी के विरोध में नारेबाजी कर रोष जताया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका।

युवा कांग्रेस के विधानसभा महासचिव प्रमोद यादव देवनगर ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार के शासनकाल में महंगाई आसमान छू रही है। आम आदमी के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है। सरकार महंगाई पर काबू पाने में नाकाम रही है। वहीं जीएसटी ने आम आदमी के साथ किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है। सरकार ने किसानों के कृषि यंत्रों को भी जीएसटी के दायरे में लाकर किसान विरोधी होने का प्रमाण दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए योजनाएं तैयार कर रही है। इस मौके पर अंकित, अनूप, मनीष, अजय, मोनू, अंकित बुडिन, अशोक, नवीन, राहुल, संदीप व सतीश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed