फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   11-year-old dengue patient found in Kailash Nagar, Health Department team found larvae in seven houses

कैलाश नगर में 11 साल का बच्चा मिला डेंगू मरीज, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सात घरों में पाया लारवा

Wed, 28 Oct 2020 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
11-year-old dengue patient found in Kailash Nagar, Health Department team found larvae in seven houses
नारनौल। कैलाश नगर कॉलोनी में 11 वर्षीय बच्चा डेंगू बुखार पीड़ित मिला है। अब जिले में डेंगू के दो कंफर्म केस हो गए हैं। वहीं डेंगू मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैलाश नगर में फॉगिंग करा दी है। बुधवार को एंटी लारवा टीम ने घरों की जांच कर लोगों की स्लाइड बनाई है। जांच में सात घरों में लारवा मिला है।
विज्ञापन

बता दें कि 10 अक्तूबर को जिले में पहला डेंगू का कंफर्म केस हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी नसीबपुर में मिला था। इसके बाद से जिला अस्पताल के फ्लू कार्नर में आने वाले और डेंगू संदिग्धों की जांच शुरू कर दी गई। इसके अलावा पीएचसी और सीएचसी पर भी बुखार के मरीजों पर नजर रखने की हिदायत दी गई थी। जिससे की कोरोना महामारी के बीच डेंगू व मलेरिया बुखार के मरीजों की पहचान कर जरूरी कदम उठाए जा सके। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कैैलाश नगर निवासी 11 साल के लड़के को कुछ दिन पहले बुखार की शिकायत थी। इस पर उसे महेंद्रगढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर कार्ड टेस्ट में डेंगू बुुखार संभावित मिला। इसके बाद डेंगू बुखार के कंफर्म जांच के लिए सैंपल नागरिक अस्पताल में भेजा गया। जहां पर जिले भर से आए नौ डेंगू संदिग्धों की जांच मंगलवार को हुई। शाम को आई रिपोर्ट कैलाश नगर के बच्चे की रिपोर्ट डेंगू कंफर्म हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने शाम को नप की मदद से पीड़ित के घर पर फॉगिंग कराई। बुधवार को डॉ. परमानंद, सूबे सिंह, राकेश चंद्र, मुख्तार सिंह व मुकेश शर्मा एलटी समेत अन्य कैलाश नगर के गली नंबर एक में पहुंचे। एंटी लारवा टीम ने पीड़ित के घर के आसपास करीब 50 घरों की जांच की। इसमें कुलर, पानी की टंकियों और गमलों की जांच की गई। वहीं सात घरों में टीम ने मच्छर का लारवा पाया।
विज्ञापन

कैलाश नगर में एक डेंगू बुखार पीड़ित बच्चा मिला है। अब जिले में डेंगू के दो कंफर्म केस हो गए हैं। बच्चे के डेंगू मिलने पर टीम ने कॉलोनी का दौराकर आसपास के घरों की जांच कर स्लाइड बनाई है। जिले में डेंगू लारवा की जांच के साथ बुखार पीड़ितों की स्लाइड बनाई जा रही है। कोरोना वायरस के साथ लोगों को बुखार को लेकर भी विशेष सावधानी बतरने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. संजय बिश्वनोई, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed