फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   11 week long cleanliness drive started in Mahindergarh

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में शुरू हुआ 11 सप्ताह का स्वच्छता अभियान

Sat, 06 Sep 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 06 Sep 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
11 week long cleanliness drive started in Mahindergarh
फोटो संख्या:-53 शहर के बाजार में स्वच्छता अ​भियान में सफाई करती हुए उपंडल अ​धिकारी कनिका गोयल
महेंद्रगढ़। शहर में 11 सप्ताह के लिए शहर स्वच्छता अभियान का शुक्रवार को उपमंडल अधिकारी ने शुभारंभ किया गया। उपमंडल अधिकारी कनिका गोयल ने प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ शहर के राव तुलाराम चौक से ब्रह्मदेव चौक तक अभियान चलाया।
विज्ञापन


शहर के सभी वार्डों में सफाई होगी। साथ ही नालों की सफाई, कूड़े को हटाना, सड़कों की सफाई और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता सुनिश्चित की जाएगी। नगर पालिका के सफाई कर्मियों के साथ नोडल अधिकारियों, आरडब्ल्यूए, स्वयंसेवी संस्थाएं, सामाजिक संगठन और नागरिक भी इस अभियान का हिस्सा बन रहे हैं।
विज्ञापन


उपमंडल अधिकारी कनिका गोयल ने कहा कि विशेष सफाई अभियान का उद्देश्य न केवल शहर को स्वच्छ बनाना है, बल्कि नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना भी है। सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ेदान रखने, प्लास्टिक उपयोग में कमी और घर-घर से कूड़ा उठाने पर विशेष बल दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने भी जागरूकता कार्यक्रम चलाया। लोगों को साफ-सफाई बनाए रखने, कचरे को अलग-अलग करने और डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। इस मौके पर तहसीलदार अजय कुमार, नगर पालिका सचिव गौरव कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed