फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   दो साल में महेंद्रगढ़ में मिलेगी सीएनजी-पीएनजी, आज पीएम वीसी से करेंगे शिलान्यास

दो साल में महेंद्रगढ़ में मिलेगी सीएनजी-पीएनजी, आज पीएम वीसी से करेंगे शिलान्यास

Thu, 22 Nov 2018 12:41 AM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
दो साल में महेंद्रगढ़ में मिलेगी सीएनजी-पीएनजी, आज पीएम वीसी से करेंगे शिलान्यास
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। अपने शहर को सीएनजी-पीएनजी मिलेगी। आमजन को गैस सिलिंडर भरवाकर लाने से भी मुक्ति मिल जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 65 शहरों में शहरी गैस वितरण लाइसेंस योजना का शिलान्यास करेंगे, जिसमें महेंद्रगढ़ जिले को शामिल किया गया है। ताऊ देवीलाल ग्राउंड में लाइव दिखाए जाने वाले इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत, सांसद धर्मबीर, प्रदेश के शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा मौजूद रहेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 नवंबर को शहरी गैस वितरण लाइसेंस आवंटन कार्यक्रम के 9वें चरण का शिलान्यास करेंगे। 9वें चरण में 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 174 से अधिक जिलों के 86 भौगोलिक क्षेत्र में लाइसेंस दिए गए थे। इनमें सें 78 क्षेत्रों के लिए अडाणी, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और टोरंट गैस कंपनियों को अनुबंध मिला है। इस चरण में हरियाणा के महेंद्रगढ़, झज्जर, नूूंह, पलवल, दादरी को शामिल किया गया है। यहां अगले दो साल में सीएनजी और पीएनजी की शुरूआत की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विज्ञान भवन से 22 नवंबर को विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 65 क्षेत्रों में वितरण नेटवर्क निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे, जिसमें सभी 65 अलग-अलग लोकेशन पर पीएम के प्रोग्राम को लाइव दिखाया जाएगा। महेंद्रगढ़ में लाइव प्रोग्राम ताऊ देवीलाल मैदान में दिखाया जाएगा। इसमें केंद्रीय उर्वरक एवं खाद राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, प्रदेश के शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


पहले एनओसी लेगी कंपनी
महेंद्रगढ़ में पीएनजी तथा सीएनजी का अनुबंध अडानी गैस लिमिटेड यानी एजीएल को मिला है। अपने शहर में यह कंपनी सीएनजी की आपूर्ति करेगी। इसके लिए जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है। पहले चरण में कंपनी विभिन्न विभागों से एनओसी लेगी। इसके बाद यहां काम शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम देखेंगे महेंद्रगढ़ की तस्वीरें
दोपहर दो बजे कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। करीब चार बजे पीएम का करीब 45 मिनट का संबोधन रहेगा। पीएम के संबोधन से पहले केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत, सांसद धर्मबीर, शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा लोगों को संबोधित करेंगे। पीएम को विज्ञान भवन में महेंद्रगढ़ सहित सभी 65 लोकेशन की लाइव तस्वीरें भी दिखाई जाएंगी। प्रोग्राम करीब पांच बजे तक चलने की संभावना है।

ये होगा फायदा
सीएनजी तथा पीएनजी की आपूर्ति से शहरवासियों को सीधे तौर पर फायदा होगा। सीएनजी मिलने से वाहन चलाना सस्ता होगा। साथ ही प्रदूषण भी कम होगा। पीएनजी आने से सिलिंडर भरवाने का झंझट हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा। पाइप के जरिए घर तक गैस आएगी। जितनी गैस उपयोग करेंगे उतना ही बिल आएगा।

दो साल करना होगा इंतजार
महेंद्रगढ़ में पीएनजी-सीएनजी के लिए करीब दो साल तक का समय लग सकता है। पहले कंपनी एनओसी हासिल करेगी। उसके बाद टेंडर जारी कर किसी को गैस पाइप लाइन डालने के लिए काम सौंपेंगे। इस पूरी प्रक्रिया में दो साल तक का समय लग सकता है।

नीमराणा में बनेगा सेंटर
गुजरात से पीएनजी-सीएनजी की लाइन राजस्थान के नीमराणा तक पहुंची हुई है। अब नीमराणा में प्रोजेक्ट लगाया जाएगा। जिससे महेंद्रगढ़, नारनौल, दादरी, भिवानी, पलवल, नूंह सहित अन्य एरिया में आपूर्ति की जाएगी। अडानी ग्रुुप के जीएम अमित मलिक ने बताया कि यह करीब एक हजार करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है।


सिक्योरिटी के लिए देने होंगे पांच हजार रुपये
सीएनजी कनेक्शन लेने के लिए आवेदक को पांच हजार रुपये सिक्योरिटी मनी जमा करानी होगी, जिसमें उपभोक्ताओं को दो महीने बाद बिल भेजा जाएगा। उपभोक्ताओं 29 रुपये क्यूबिक मीटर के हिसाब गैस दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed