{"_id":"5a0b23374f1c1bd7538bd5c1","slug":"101510679351-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान मंदिर जा रहे युवकों की बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान मंदिर जा रहे युवकों की बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल
Updated Tue, 14 Nov 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। गांव रघुनाथपुरा के नजदीक फायरिंग रेंज स्थित हनुमान मंदिर में बाइक से जा रहे दो युवकों को मंगलवार सुबह नारनौल बाइपास पर एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। आसपास के लोगों ने ट्रक व उसके चालक को मौके पर ही काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया।
गांव झगडोली निवासी करीब मंजीत (18) अपने मामा के यहां डूमरोली आया हुआ था। मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे वह अपने दोस्त डूमरोली निवासी करीब संजय (20) के साथ बाइक की ओर से रघुनाथपुरा स्थित फायरिंग रेंज हनुमान मंदिर आ रहा था। अभी दोनों नारनौल बाइपास पर ही पहुंचे थे कि एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें मंजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नारनौल के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालात के चलते प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहीं घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक को चालक सहित काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज उसे काबू कर लिया है।