फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सरंपचों ने मेडिकल कॉलेज को लेकर की बैठक

सरंपचों ने मेडिकल कॉलेज को लेकर की बैठक

Sat, 11 Nov 2017 09:38 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
सरंपचों ने  मेडिकल कॉलेज को लेकर की बैठक
मेडिकल कॉलेज की मांग पर आज महापंचायत
विज्ञापन

महा पंचायत में 84 गांव के सरपंच, सामाजिक संगठन, धार्मिक संगठन लेंगे हिस्सा
फोटो संख्या: 34 से 39
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय महेंद्रगढ़ में शनिवार को सरपंच एसोसिएशन महेंद्रगढ़ की बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर लगभग 20 गांवों के सरपंच थे और बैठक में सरपंचों ने मेडिकल कॉलेज गांव पाली में बनाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को ज्ञापन देने का फैसला किया। वहीं समाजसेवी विनोद पाली ने बैठक में पहुंचकर 12 नवंबर को पाल पैलेस में आयोजित महापंचायत के लिए निमंत्रण दिया।
इस मौके पर सरपंच एसोसिएशन के प्रधान विष्णु डाबड़ ने कहा कि गांव पाली की सबसे उपयुक्त जगह है। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ गांव जिले का बीच केंद्र है। यहां मेडिकल कॉलेज स्थापित होने पर महेंद्रगढ़, नारनौल, नांगल चौधरी, चरखी दादरी, भिवानी, झुंझुनू जिले के लगभग दस लाख लोगों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि पाली गांव की जमीन नेशनल हाईवे पर स्थित है और सभी मापदंड पूरा करती है। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ में केंद्रीय विश्वविद्यालय के अलावा कुछ नहीं है, जबकि नारनौल में रविवार को मुख्यमंत्री आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे। 200 बेड का अस्पताल पहले ही नारनौल में स्थापित है। वहां की स्वास्थ्य सेवाएं सुधर गई हैं जबकि महेंद्रगढ़ की स्वास्थ्य सेवाएं बहुत अधिक बिगड़ी हुई हैं। यहां के मरीजों को रोहतक, गुरुग्राम और जयपुर आदि जाना पड़ता है। सड़क हादसे में घायल तो इन अस्पतालों तक पहुंच ही नहीं पाते वो रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में हर दूसरे दिन एक घायल की मौत हो रही है। इस मौके पर विनोद पाली ने कहा कि महेंद्रगढ़ की हमेशा ही राजनीति उपेक्षा का शिकार रहा है। अब क्षेत्र को उपेक्षा का शिकार नहीं होने दिया जाएगा। मेडिकल कॉलेज महेंद्रगढ़ का हक है और क्षेत्र के लोग इसे लेकर रहेेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए 12 नवंबर को पाल मैरिज पैलेस में महापंचायत आयोजित की जाएगी। जिसमें महेंद्रगढ़ एवं सतनाली खंड के 84 गांवों के सरपंच, धार्मिक संस्थाएं और सामाजिक संगठन इसमें भाग लेंगे। इस मामले को पूरी गंभीरता से विचार विमर्श किया जाएगा और सीएम के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता सरपंच एसोसिएशन के प्रधान विष्णु डाबड़ ने की। इस मौके पर गांव खायरा के सरपंच अभय सिंह, पाली से सुरेंद्र सिंह, सिसोठ से विजय सिंह, निंबी से सुरेंद्र, भांडोर नीची से धनपतराम शर्मा, बुचौली से सुरेंद्र मोदी, दुलोठ जाट से रण सिंह, जाट गांव से होशियार सिंह, डेरोली जाट से रण सिंह, गडानिया से अशोक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------
मेडिकल कॉलेज की ज्यादा आवश्यकता महेंद्रगढ़ को है। यह जिले के बीच का सेंटर है। नांगल चौधरी ऑफ रूट पड़ जाता है। वैसे भी नारनौल में पहले ही जिले का अस्पताल और आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज है। इसलिए मेडिकल कॉलेज पर हक महेंद्रगढ़ का ही है। नारनौल में पहले से ही बहुत अधिक सुविधाएं हैं। अगर सभी सुविधाएं नारनौल दे दी जाएगी तो महेंद्रगढ़ और पिछड़ जाएगा।
-अभय सिंह
-------------------
मुख्यमंत्री आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे। वहां की स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त हो जाएंगी। अब तो महेंद्रगढ़ को मेडिकल कॉलेज की जरूरत है। अगर मेडिकल कॉलेज महेंद्रगढ़ नहीं आया तो इसके लिए आंदोलन किया जाएगा। यह राजनीति मुद्दा नहीं है बल्कि सामाजिक मुद्दा। इसके लिए 36 बिरादरी को एक होना होगा और सीएम से भी मुलाकात की जाएगी।
- सुरेंद्र मोदी
---------
महेंद्रगढ़ के अधिकारों के साथ हमेशा हनन हुआ है। सप्ताह में जिला उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक सप्ताह में दो दिन महेंद्रगढ़ बैठे, इसके लिए हरियाणा के मुख्य सचिव को लिखकर दे चुके हैं इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। यदि मेडिकल कॉलेज का समाधान नहीं हुआ तो वो साथियों के विचार विमर्श कर अगला कदम उठाएंगे।
- अभय सिंह, सरपंच गांव खायरा
-------------------
मेडिकल कॉलेज पर महेंद्रगढ़ का हक है। नांगल चौधरी में सरकार ने लॉजिस्टिक हब दे दिया, नारनौल में आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज बना दिया, जिला अस्पताल पहले से ही है। स्पष्ट है कि मेडिकल कॉलेज पर महेंद्रगढ़ में स्थापित होना चाहिए। अगर सरकार ने कोई आनाकानी की तो वो आंदोलन भी कर सकते हैं।

-रविदत्त, सरपंच गावं पालड़ी पनिहारा
----------------
राज्य सरकार न प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की थी। यह मेडिकल कॉलेज महेंद्रगढ़ में खुलना था। मुख्यमंत्री भी मेडिकल कॉलेज को महेंद्रगढ़ खोलने की बात कह चुके हैं। शिक्षामंत्री भी प्रेस कान्फ्रेंस में भी इस कॉलेज के महेंद्रगढ़ का ही जिक्र किया है। अगर इस प्रकार होता है तो यह महेंद्रगढ़ के हकों के खिलाफ है और क्षेत्रवासियों के साथ सरकार छलावा कर रही है।
- विजय सिंह, गांव सिसोठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed