{"_id":"59d7c4ff4f1c1b6f548b60d2","slug":"101507312895-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की समस्या लेकर पहुंचे लोग, एक्सईएन से हुई बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की समस्या लेकर पहुंचे लोग, एक्सईएन से हुई बहस
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-एक्सईएन ने नहीं लिया ज्ञापन, मोहल्लावासी हो रहे परेशान
फोटो नंबर 17
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। वार्ड नंबर-17 के मोहल्ला परस, गस्तीवाड़ा व मिश्रवाड़ा में कुछ दिनों से पेयजल संकट गहराया हुआ है। इस वार्ड के मोहल्लों में कभी गंदा पानी आ रहा है तो कभी कई कई दिनों में पेयजल आपूर्ति नहीं होती। इससे परेशान होकर शुक्रवार को मोहल्लावासी जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अधिकारी को ज्ञापन देने पहुंचे, पर उनके साथ गईं पार्षद की एक्सईएन बहस हो गई। इसके बाद अधिकारी ने लोगों से ज्ञापन नहीं लिया। बाद में मोहल्लावासियों ने विभाग के एसडीओ को ज्ञापन सौंपा।
मोहल्लावासी यह ज्ञापन वार्ड नंबर 17 की पार्षद मीना सोनी की अध्यक्षता में कार्यकारी अधिकारी रविंद्र गोठवाल को देने पहुंचे। लेकिन कार्यकारी अधिकारी ने ज्ञापन देने गए मोहल्लावासियों व वार्ड पार्षद मीना सोनी से बहस शुरू कर दी। ज्ञापन देने गए मोहल्लावासियों का ज्ञापन लेने की बजाय उनकी एक बात भी नहीं सुनी। कार्यकारी अधिकारी ने मोहल्लावासियों को कहा कि गंदी नाली का पानी बोतल में भर कर ले आते हो, जबकि शहर में सभी जगहों पर सही पानी सप्लाई हो रहा है। कार्यकारी अधिकारी की इन बातों को सुन कर ज्ञापन देने पहुंचे मोहल्लावासियों और कार्यकारी अधिकारी के बीच में बहस शुरू हो गई। इसके बाद जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ गोपाल ने किसी तरह मोहल्लावासियों को समझा-बुझाकर उनकी समस्या सुनी और उसका जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।
गंदा पानी व पानी आपूर्ति ठीक करवाने की मांग की
शुक्रवार को मोहल्ला परस, गस्तीवाड़ा व मिश्रवाड़ा के लोगों ने वार्ड नंबर 17 की पार्षद मीना सोनी के माध्यम से अधिकारियों को बताया कि कुछ दिनों से मोहल्ले में गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। वहीं पानी आपूर्ति भी ठीक ढंग से नहीं हो रही है। इस समस्या से परेशान होकर उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग में अनेक बार शिकायत दी। उन्होंने कहा कि मोहल्ले में पानी सप्लाई होने का कोई समय नहीं है। उन्होंने कहा कि पुल बाजार से लेकर पीएनबी बैंक से आगे तक कुछ दिन पहले पानी की लाइन बदली गई थी। इसके बाद ही व्यवस्था ओर भी खराब हो गई है। इस अवसर पर विनय कुमार, श्याम सुंदर, जीवनराम शर्मा, अशोक कुमार, राजेंद्र अरोड़ा, जोगसिंह सरदार, नरेंद्र, सुभाष, पिंटू व रोहित आदि उपस्थित थे। उधर, ज्ञापन देने गए मोहल्लावासियों की फोटो लेने के लिए जब पत्रकार जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अधिकारी रविंद्र गोठवाल के कार्यालय पर पहुंचे तो उन्होंने उनके साथ बदसलूकी की और अपने कार्यालय से निकाल दिया।
विज्ञापन
विभाग के एसडीओ ने लिया मोहल्लावासियों का ज्ञापन
जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी रविंद्र गोठवाल व मोहल्लावासियों के बीच बहस होने बाद मोहल्लावासियों ने अपना ज्ञापन विभाग के एसडीओ गोपाल को दिया। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने की मांग। ज्ञापन देने आए मोहल्लावासियों का ज्ञापन लेने के बाद विभाग के एसडीओ गोपाल से कहा कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करवा दिया जाए।