फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   life imprisonment to four persons in murder case of property dealer

आखिर मिल ही गई करनी की सजा

Thu, 17 Oct 2013 09:32 PM IST
फतेहाबाद/ब्यूरो।
फतेहाबाद/ब्यूरो। Updated Thu, 17 Oct 2013 09:32 PM IST
विज्ञापन
life imprisonment to four persons in murder case of property dealer
हरियाणा में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अश्वनी गोयल की अदालत ने फतेहाबाद के प्रोपर्टी डीलर की हत्या के मामले में वीरवार को एक दंपति सहित चार लोगों को आजीवन कारावास और 20-20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


फतेहाबाद के भट्टू रोड स्थित नहर कालोनी में 8 अप्रैल 2011 की शाम को प्रॉपर्टी डीलर राम सिंह जाखड़ निवासी गांव ढीगसरा की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


इस मामले में शहर पुलिस ने मृतक प्रॉपर्टी डीलर के भाई दारासिंह की शिकायत पर नहर कालोनी निवासी सुनीता, उसके पति राजाराम, बीघड़ रोड निवासी सुंदर व मातूराम कालोनी निवासी विरेन्द्र पर हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार प्रॉपर्टी डीलर रामसिंह जाखड़ ने सुनीता से पैसे लेने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


8 अप्रैल 2011 की शाम को जब वह सुनीता के घर पैसे लेने पहुंचा तो वहां उसका सुनीता से झगड़ा हो गया। इस बीच सुनीता ने अपने पति राजाराम, सुंदर व विरेन्द्र के साथ मिलकर  तेजधार हथियार से उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन सुनीता जमानत पर चल रही थी।


वीरवार को मामले की सुनवाई करते हुए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अश्वनी गोयल की अदालत ने सुनीता, उसके पति राजाराम, सुंदर व विरेंद्र को आजीवन कारावास और 20-20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed