फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   level of comedy falling, says jagdeep

तेजी से गिर रहा कॉमेडी का स्तर : जगदीप

Sat, 19 Oct 2013 08:56 PM IST
सिरसा/ब्यूरो
सिरसा/ब्यूरो Updated Sat, 19 Oct 2013 08:56 PM IST
विज्ञापन
level of comedy falling, says jagdeep
मशहूर कॉमेडियन-अभिनेता जगदीप ने कहा कि भारतीय सिनेमा 100वीं वर्षगांठ मना रहा है और उन्होंने इसमेें 64 साल का सफर तय किया है। इस दौरान बॉलीवुड में अनेक उतार-चढ़ाव देखे हैं। पुराने समय में लोग जहां कामयाबी को आपस में बांटा करते थे, वहीं अब  काफी बदलाव आया है। वर्तमान में कॉमेडी का स्तर भी काफी गिर गया है।
विज्ञापन



वे शनिवार को सांगवान चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। जगदीप इन दिनों हरियाणा के दौरे पर हैं और एक एनजीओ राव चांद सिंह मैमोरियल ट्रस्ट एवं प्रकाश इंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित किए जाने वाले प्राइड आफ हरियाणा कार्यक्रम के प्रमोशन के सिलसिले में सिरसा पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि वे 64 साल में 300 से ज्यादा फिल्माें में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन


उन्होंनें कहा कि पुराने दौर में फिल्में समाज को कोई न कोई खास संदेश देती थी लेकिन आज फिल्मों में सकारात्मक संदेश नहीं होता है। यही बुनियादी फर्क है गुजरे दौर के और आज के सिनेमा में। कॉमेडी के बारे में उन्होंने कहा कि आज की कॉमेडी दिशा से भटकी हुई है। अब अच्छे जोक्स खत्म होते जा रहे हैं और उनके स्थान पर गंदे व फूहड़ जोक्स आ गए हैं। आज के कॉमेडियन को जो भी लिखकर दे दिया जाता है, वह उसी को पढ़ देते हैं। इस अवसर पर उन्होंने शोले फिल्म के डायलॉग भी बोलकर सुनए। इस अवसर पर उन्होंने फिल्मी जगत से जुड़ी अपनी यादों को भी साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सिरसा में 13-14 नवंबर को होगा ऑडीशन
राव चांद सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के ट्रस्टी धीर सिंह सरपंच ने कहा कि हरियाणा के युवाओं को मंच प्रदान करने के लिए उनका ट्रस्ट प्राइड आफ हरियाणा कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। यह दो चरणों में होगा। इसमें एक्टिंग, डांसिंग, सिंगिंग और मिस्टर एंड मिस हरियाणा के लिए चार श्रेणी में टैलेंट हंट कंपीटीशन आयोजित किया जाएगा। 13 और 14 नवंबर को सिरसा में ऑडिशन लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed