फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   'Lachi 'victory cheers citizen

‘लाची’ की जीत से शहरवासी गदगद

Sun, 29 Dec 2013 08:01 PM IST
यशलोक सिंह, गुड़गांव
यशलोक सिंह, गुड़गांव Updated Sun, 29 Dec 2013 08:01 PM IST
विज्ञापन
'Lachi 'victory cheers citizen

बिग बॉस सीजन-7 में अपनी ‘लाची’ ने कमाल कर दिया। शनिवार की देर शाम जैसे ही बिग बॉस के विजेता का ऐलान हुआ गुड़गांव वाले ‘लाची’ की जीत के जश्न में डूब गए। चौंकिए नहीं ‘लाची’ कोई और नहीं गौहर जफर खान ही हैं। वह पिछले साढ़े तीन वर्षों से किंगडम ऑफ ड्रीम्म के ‘जंगूरा’ शो में बंजारा गर्ल्स लाची की भूमिका निभा रही हैं। अब तक उन्होंने इसके एक हजार से अधिक शो में कार्य किया है।

विज्ञापन


23 सितंबर, 2010 में गौहर खान शहर के सेक्टर-29 स्थित किंगडम ऑफ ड्रीम्स के जंगूरा शो से जुड़ी थीं। तब से वह गुड़गांव ही नहीं एनसीआर के लोगों को अपने शो के माध्यम से लोगों को जोड़ती रही हैं। पिछले तकरीबन ढाई महीने से वह जंगूरा से दूर रहीं। क्योंकि उन्हें बिग बॉस के घर में रहना था। इस शो में गौहर खान इजिप्टियन बंजारा (जिप्सी) लड़की की भूमिका निभा रही है। उनके और हुसैन कुआजेरवाला की अदाकारी का ही जलवा है कि जंगूरा शो देश ही नहीं दुनिया भर में हिट हो गया।
विज्ञापन


किंगडम ऑफ ड्रीम्स की मीडिया अधिकारी आयशा धारा बताती हैं कि गौहर की जीत से पूरा केओडी परिवार खुश है। गौहर खान जब से बिग बॉस के घर में गईं थीं गुड़गांव के सभी लोग उन्हें जीतता हुआ देखना चाहते थे। उनकी जीत से जंगूरा में उनके सह-कलाकारों की खुशी का ठिकाना ही नहीं है। बिग बॉस के फाइनल शो को देखने के लिए सभी टीवी स्क्रीन से चिपके रहे। मूल रूप से महाराष्ट्र के पुणे की रहने वाली गौहर खान ने वर्ष, 2003 में एक्टिंग की दुनिया में कदम बढ़ाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौहर के बाद ये बनी लाची
जब गौहर खान बिग बॉस के घर में गईं तो उनके स्थान पर लाची की भूमिका अनुकंपा हर्ष, रचायित्री गुप्ता और गीतिका ने निभाई। इन सभी को गौहर खान ने बिग बॉस के घर में जाने से पहले काफी टिप्स दिए थे। मीडिया अधिकारी बताती हैं कि अब एक बार फिर से लोग गौहर को जंगूरा में देख सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed