फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Youths attacked with sticks, died in PGI

Kurukshetra News: डंडों से युवकों ने किया हमला, पीजीआई में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Youths attacked with sticks, died in PGI
कुरुक्षेत्र/ लाडवा। बपदा में गांव एक व्यक्ति पर गांव के कई युवकों ने डंडों व अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। इतना ही नहीं आरोपियों ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाडवा में भर्ती कराया। तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अमरजीत सिंह उर्फ़ नन्हा निवासी जैनपुर जाटान के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी अपनी शिकायत में विनोद कुमार ने बताया कि उसके चाचा अमरजीत ठेकेदारी का काम करते थे। मंगलवार सुबह चार बजे लाडवा थाने से उन्हें सूचना मिली कि अमरजीत सिंह को चोट लगी हुई है वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाडवा में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब वह परिजनों के साथ सरकारी अस्पताल लाडवा में पहुंचे तो उसकी तबीयत बिगड़ रही थी। तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मरने से पहले उसके चाचा अमरजीत ने बताया कि वह बपदा गांव में काम से गया हुआ था।
गांव के तीन युवकों सुरेंद्र, सुखदेव व प्रदीप से उसकी बहस हो गई। बहस बढ़ने पर तीन युवकों सहित आधा दर्जन से ज्यादा युवकों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया और चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एचएचओ कुलदीप सिंह का कहना है कि अभी पूरी घटना की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed