{"_id":"62c88e2e1f1baa172d37fe1d","slug":"youth-making-awareness-about-vaccination-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1140412176","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण के प्रति जागरूक कर रहे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण के प्रति जागरूक कर रहे युवा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कोरोना के खिलाफ जंग में टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में युवा वर्ग भी किसी से कम नहीं है। कई युवा ऐसे हैं, जिन्होंने पहल करते हुए खुद का टीकाकरण तो कराया ही वहीं बाद में लोगों को भी इसके लिए लगातार जागरूक किया। अब जब फिर से कोरोना के केस बढ़ने लगे हैं तो यही युवा वर्ग लोगों को फिर से जागरूक करने के लिए आगे आ गया है।
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा सिंह ने कहा कि लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से शेड्यूल जारी किया जा रहा है, जिसके अनुसार आठ जुलाई को 44 स्थानों पर टीकाकरण किया जाएगा। वहीं 12 से 14 वर्ष के बच्चों को 18 स्थानों पर और 15 से 18 वर्ष के बच्चों को 39 जगहों पर वैक्सीन लगाई जाएगी।
मुंडाखेड़ा निवासी डॉ. मोहन लाल ने कहा की टीकाकरण अभियान सफल बनाकर हम कोरोना महामारी को खत्म कर सकते हैं। वह प्रत्येक नागरिक को जागरूक कर रहे हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से भी टीकाकरण करवाकर कोरोना के खिलाफ जंग में सहयोग देने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
एएसआई राजीव कुमार ने बताया कि उन्होंने पूरे परिवार का टीकाकरण कराने के बाद गांव के युवाओं के साथ मिलकर एक टीम बनाई है। टीम जगह-जगह जाकर आमजन को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करती है। यदि कोई टीकाकरण केंद्र तक पहुंचने में असमर्थ है तो उसे अपने साधन पर बैठाकर ले जाया जाता है।
ज्योतिसर निवासी युवा किसान दीपक राणा ने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग में टीकाकरण रामबाण है। उन्होंने बताया कि गांव के लोगों में भी टीकाकरण के प्रति पुरा जोश है। वह लगातार अपने किसान भाइयों को इसके प्रति जागरूक भी कर रहे हैं। टीकाकरण कराकर दी कोरोना महामारी से जंग जीती जा सकती है।
गांव कलसा के रहने वाले बीए द्वितीय वर्ष के छात्र एवं रेड रिबन क्लब के सदस्य बलविंदर कुमार ने अपने गांव के युवाओं के साथ मिलकर कोविड टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई है। बताया कि छात्र वर्ग में टीकाकरण अभियान को लेकर काफी उत्साह है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
डीएवी कॉलेज पिहोवा से बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा आकांक्षा ने बताया कि वह शुरुआत से लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक कर रही है। अब अपने परिवार के साथ मां सरस्वती युवा संगठन पिहोवा के सहयोग से गुरु नानक कॉलोनी, सरस्वती तीर्थ क्षेत्र के आसपास विभिन्न वर्ग के लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रही है।
डीएवी कॉलेज पिहोवा से यूथ रेड क्रॉस के छात्र सचिव सुधीर कुमार ने अपने परिवार में सभी सदस्यों को कोविड का टीका लगवाया और आठ टीकाकरण शिविरों में स्वैच्छिक सेवाएं प्रदान की। उन्होंने बताया कि लोगों की लापरवाही की वजह से कोरोना फिर से बढ़ने लगा है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क का उपयोग करना चाहिए।