फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Youth inspired for startup and innovation

Kurukshetra News: युवाओं को स्टार्टअप और नवाचार के लिए किया प्रेरित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Youth inspired for startup and innovation
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए संस्थान की प्रतिबद्धता का प्रमाण दर्शाया गया।
विज्ञापन


इंस्टीट्यूट इनोवेशन काउंसिल के अध्यक्ष प्रो. आरके शर्मा ने जीवन में नवाचार और चुनौतियों की आवश्यकता के बारे में बताया। इस दौरान युवाओं को जीवन के हर पहलू पर सफल होने के लिए पूरे प्रयास के साथ चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित किया। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. दीक्षित गर्ग ने स्टार्टअप और उद्यमियों के लिए उपलब्ध विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में युवाओं को बताया।
विज्ञापन

कुवि के टेक्नोलॉजी इनोवेशन सेंटर की समन्वयक डॉ. अनुरेखा शर्मा ने अपने विचारों को व्यावहारिक अनुप्रयोग में बदलने के लिए प्रेरित किया, जिससे स्टार्टअप शुरू कर आत्मनिर्भरता की राह अपनाई जा सके। आईआईसी के उपाध्यक्ष प्रो. दिनेश खंडूजा के एक नोट के साथ समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed