{"_id":"68d843a74d3347d579013ff0","slug":"young-man-stabbed-to-death-younger-brother-injured-kurukshetra-news-c-18-1-knl1014-748132-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: युवक की चाकू घोंपकर की हत्या, छोटा भाई हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: युवक की चाकू घोंपकर की हत्या, छोटा भाई हुआ घायल
Sun, 28 Sep 2025 07:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 28 Sep 2025 07:37 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। रतन डेरा सिरसला रोड पर शनिवार देर रात करीब नौ बजे सकाइट कॉलेज के समीप तीन बाइक सवारों ने 22 वर्षीय युवक प्रिंस की चाकू घोंपकर हत्या कर दी।
प्रिंस अपने छोटे भाई पारस के साथ बाइक पर काम से घर लौट रहा था। उसी समय पीछे से तीन से पांच हमलावरों ने उनकी बाइक को घेर लिया। पारस पीछे बैठा तो सिरसला की ओर भाग गया।
इस दौरान प्रिंस बाइक से गिर गया और हमलावरों ने उसे घेरकर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल प्रिंस को में निजी कार से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रिंस शादीपुर शहीदा डेरे का निवासी था और बिरला मंदिर के पास एक गारमेंट की दुकान पर काम करता था।
विज्ञापन
सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रिंस की मां घायल बेटे पारस के गले लगकर अपने बेटे को एक बार देखने के लिए जिद्द पर अड़ी रही, लेकिन अंत में परिजन उन्हें घर ले गए।
शादीपुर शहीदा डेरे के निवासी पारस ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि हमला करने वाले बाइक सवार तीन लोग थे। इनमें से दो लोगों बस्ती के रहने वाले मनीष व अंकित थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भेजा। पुलिस ने मौके से मृतक की बाइक, बैग और अन्य सामान बरामद किया है। फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।
थाना सदर प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल पारस के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हमलावरों की पहचान जल्द की जाएगी और उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।