फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Young generation should take inspiration from the life of Guru Sahib: Sandeep Singh

गुरु साहिब के जीवन से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी : संदीप सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Young generation should take inspiration from the life of Guru Sahib: Sandeep Singh
पिहोवा। नगर कीर्तन में उपस्थित राज्य मंत्री संदीप सिंह व अन्य। विज्ञप्ति
पिहोवा। साहिब ए कमाल गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव को समर्पित गुरुद्वारा श्री बाउली साहिब की ओर से विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया व पंच प्यारों की अगुवाई में शुरू हुआ। गुरुद्वारा बाउली साहिब से शुरू होकर मेन बाजार, सरस्वती तीर्थ, गुहला रोड़, मॉडल टाउन, अनाज मंडी, अंबाला रोड व कैथल रोड से होता हुआ देर शाम को गुरुद्वारा साहिब में पहुंचा। जहां भव्य आतिशबाजी की गई। निशान साहिब और तलवार हाथ में लिए नगर-कीर्तन की अगुवाई कर रहे पंज प्यारे आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन


राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह से बड़ा त्यागी, सर्व वंशदानी और योद्धा कोई नहीं हुआ। आनंदपुर साहिब की धरती का चप्पा-चप्पा उनकी बहादुरी और बलिदान की गाथा आज भी सुना रहा है। उन्हीं की बदौलत आज सिखों में सेवा और बहादुरी का जज्बा पैदा हुआ। राज्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह ने जात-पात, धर्म व ऊंच-नीच के दिखावटी बंधन को तोड़कर एक ईश्वर की उपासना करने का संदेश दिया। नगर कीर्तन में साथ चल रही संगत के लिए लोगों ने बड़े ही श्रद्धाभाव से चाय, ब्रेड व फलों का प्रसाद संगत को बांटा।
विज्ञापन

नगर कीर्तन समूचे मार्ग में जहां से निकला दोनों ओर खड़े श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर इसका स्वागत किया। वहीं बीर खालसा दल के सिख नौजवानों नगर के चौराहों पर मुंह से आग निकालने, ढाल कृपाण व कृपाण द्वारा आंख में सुरमा डालने जैसे करतबों का प्रदर्शन कर लोगों को हैरतअंगेज कर दिया। इस मौके पर गुरुद्वारा छठी पातशाही के मैनेजर गुरशेर सिंह, कंवलजीत सिंह, राजिंदर सिंह, मुख्त्यार सिंह, अमनदीप सिंह सहित संगत मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed