फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Yoga also makes one mentally strong: Swami Gyananand

मानसिक रूप से भी सशक्त बनाता है योग : स्वामी ज्ञानानंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Yoga also makes one mentally strong: Swami Gyananand
कुरुक्षेत्र। गीता ज्ञान संस्थानम् में दीप प्रज्ज्वलित कर सूर्य नमस्कार अभियान का शुभारंभ करते स
कुरुक्षेत्र। आयुष विभाग की ओर से सोमवार को स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में सूर्य नमस्कार अभियान के जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन श्री गीता ज्ञान संस्थानम् में किया गया। यह अभियान 12 फरवरी महर्षि दयानंद जयंती तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, जिला आयुष अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा, हरियाणा योग आयोग के सदस्य डॉ. मनीश कुकरेजा, जिला योग कोऑर्डिनेटर डॉ. जागीर सिंह, जिला योग व प्राकृतिक चिकित्सा संवर्धन समिति के सचिव और भारतीय योग संस्थान के संगठन मंत्री गुलशन कुमार ग्रोवर, पतंजलि योग समिति की ओर से भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी कुलवंत सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
विज्ञापन

जिला योग विशेषज्ञ मनजीत सिंह ढुल ने संस्थान के ब्रह्मचारियों, आयुष योग सहायकों और उपस्थित महानुभावों को मंत्रोच्चारण सहित सूर्य नमस्कार की छह संगीतमय आवृतियां करवाईं। आयुष योग सहायक डिंपल, रोहतास, हरदीप व दीपक ने सूर्य नमस्कार का प्रदर्शन किया। स्वामी ज्ञानानंद ने स्वामी विवेकानंद को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बताया कि विकटतम परिस्थितियों में भी स्वामी विवेकानंद ने पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की पताका फहराई। हमें भी उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने संस्थान के ब्रह्मचारियों और उपस्थित सभी महानुभावों, आयुष योग सहायकों और जनसमूह से आह्वान किया कि वे प्रतिदिन सूर्य नमस्कार का अभ्यास करें और इस अभियान को सफल बनाएं। जिला आयुष अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा, डॉ. मनीश कुकरेजा, गुलशन कुमार ग्रोवर, कुलवंत सिंह व अन्य ने भी अपने संबोधन में सभी को सूर्य नमस्कार अभियान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अभियान को सफल बनाने का निवेदन किया।

इस अवसर पर नगर पालिका थानेसर से अनुराग शर्मा, गीता ज्ञान संस्थानम् से पवन भारद्वाज, धर्म पाल शर्मा, रमाकांत व ब्रह्मचारियों के आचार्य, आयुष विभाग से डॉ. सुधीर, डॉ. मोनिका, डॉ. विनीता, बाला देवी, देवेंदर, सविता, अमृता सहित सभी आयुष योग सहायक मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। गीता ज्ञान संस्थानम् में दीप प्रज्ज्वलित कर सूर्य नमस्कार अभियान का शुभारंभ करते स

कुरुक्षेत्र। गीता ज्ञान संस्थानम् में दीप प्रज्ज्वलित कर सूर्य नमस्कार अभियान का शुभारंभ करते स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed