फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Workers took to the streets, protested at CM's residence

Kurukshetra News: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सीएम के आवास पर किया रोष प्रदर्शन

Wed, 17 Dec 2025 03:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 17 Dec 2025 03:30 AM IST
विज्ञापन
Workers took to the streets, protested at CM's residence
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को हरियाणा किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा व भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और मुख्यमंत्री आवास पर जमकर रोष जताया। इससे पहले शाहाबाद में कांग्रेस विधायक रामकरण काला व थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा को ज्ञापन सौंपें। इसके उपरांत मुख्यमंत्री आवास पर सेक्टर तीन में सौंपे ज्ञापन में भी 16 सूत्रीय मांगें शामिल की गई।
विज्ञापन

जिला प्रधान संजू नंबरदार, संजीव आलमपुर, जय सिंह जलबेहड़ा, दिलबाग बारवा, गुरजैंट सिंह, विपिन आलमपुर आदि के नेतृत्व में कार्यकर्ता सबसे पहले शाहाबाद में विधायक रामकरण काला को मिले तो इसके बाद थानेसर में विधायक अशोक अरोड़ा से मुलाकात की।
विज्ञापन

उन्होंने दोनों विधायकों को मांग पत्र भी सौंपा और कहा कि किसान, मजदूर व आम वर्ग की इन मांगों को प्रदेश सरकार के 18 दिसंबर से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र में उठाया जाए, ताकि सरकार इस पर उचित कदम उठाए। उन्होंने यह भी चेताया कि उनकी मांगों को नहीं उठाया गया तो चुनाव के दौरान इसका हिसाब भी लिया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री आवास पर कार्यालय कैलाश सैनी को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने सभी मांगें पूरी करने की आवाज उठाई। इसके साथ चेताया कि सरकार ने उनकी मांगों पर गंभीरता नहीं दिखाई तो 23 फरवरी से तीन दिन तक मुख्यमंत्री आवास पर धरना दिया जाएगा, जिसके बाद और भी बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी मुख्य मांगों में किसानों-मजदूरों का संपूर्ण कर्जा माफ करना, एमएसपी पर फसल खरीद गांरटी कानून बनाना, ट्रैक्टर पर बढ़ाया गया रजिस्ट्रेशन टैक्स तुरंत वापस लेरा शामिल है। इसके अलावा हर वर्ष बरसात से होने वाले नुकसान से बचाव के लिए प्रदेश में नदी, नालों की सफाई और नहरों के बांधों को मजबूत करना और बाढ़ से खराब हुए फसल का मुआवजा पांच एकड़ वाली शर्त हटाकर बिना भेदभाव के देना शामिल है।

उन्होंने कहा कि इन मांगों के लिए आज पूरे प्रदेश भर में सभी पक्ष व विपक्ष के विधायकों को ज्ञापन सौंपे गए हैं। इस दौरान सूरज, दिलबाग सिंह बारवा, प्रेस प्रवक्ता जय भगवान, विपिन, रविंद्र कुमार, राजेश, सुनील कुमार, जबर सिंह और धर्मपाल सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed