फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Workers planting paddy in the fields of Dabkhedi saw crocodile, panic in the village

Kurukshetra News: दबखेड़ी के खेतों में धान रोप रहे मजदूरों ने देखा मगरमच्छ, गांव में दहशत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Workers planting paddy in the fields of Dabkhedi saw crocodile, panic in the village
कुरुक्षेत्र। दबखेड़ी गांव में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीण सहमे हुए हैं। मगरमच्छ छह फुट का बताया जा रहा है। उसे पकड़ने के लिए वन्य विभाग और गोताखोर प्रगट सिंह की टीम अभियान चला रही है, मगर खेत में पानी जमा होने के कारण वह पकड़ में नहीं आ रहा है। वहीं धान की रोपाई करने आए प्रवासी मजदूरों में भी मगरमच्छ के डर से दहशत फैली हुई हैं।
विज्ञापन

गांव के ही रिंकू ने बताया कि उसके खेत में मजदूर धान की रोपाई कर रहे थे। सुबह करीब 10 बजे उनको कुछ तेज आवाज सुनाई दी। कुछ देर के बाद उनको खेत के साइड में दबे पाइप में तकरीबन छह फुट का एक मगरमच्छ दिखाई दिखा। उसके बाद वह लोग डर के मारे खेत से निकल गए और उसे सूचना दी। वह मौके पर पहुंचा तो मगरमच्छ पाइप से निकलकर दूसरी तरफ के खेतों में चला गया, क्योंकि वहां पर बरसात का पानी भरा हुआ है। उसने मामले की सूचना अन्य ग्रामीणों को दी।
विज्ञापन

वहीं मगरमच्छ को पकड़ने के लिए खेत के नाकों पर जाल लगाए गए हैं। साथ ही वन्य और गोताखोरों की टीम जाल लेकर पानी के बीच मगरमच्छ की खोज कर रही है। गोताखोर प्रगट सिंह का कहना है कि खेत पानी से लबालब भरे हुए हैं। पानी के बीच में बड़े मगरमच्छ को काबू करना आसान नहीं है। आसपास के खेतों में भी पानी जमा है। हो सकता है कि वह उनसे नजर बचाकर दूसरे खेत में चला गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed