फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Women policemen will be able to do duty without worrying about their young children

महिला पुलिसकर्मी अपने छोटे बच्चों की चिंता किए बिना कर सकेंगी ड्यूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Women policemen will be able to do duty without worrying about their young children
कुरुक्षेत्र। पुलिस लाइन में क्रेच का देखतीं एसपी डॉ. अंशु सिंगला। - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। अब जिला महिला पुलिसकर्मी अपने छोटे बच्चों की चिंता किए बगैर अपनी ड्यूटी कर सकेंगी। वहीं उनके बच्चों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। महिला पुलिस कर्मियों की इस समस्या को देखते हुए जिला पुलिस लाइन में क्रेच की स्थापना की गई है।
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर महिला पुलिस कर्मियों को तोहफा देते हुए जिला पुलिस कप्तान डॉ. अंशु सिंगला ने उद्घाटन करके महिला कर्मियों के सौंप दिया। इस क्रेच में छोटे बच्चों के रहने व मनोरंजन के लिए तमाम तरह की सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। यहां बच्चों के खेलने के लिए खिलौने से लेकर झूले तक लगाए गए हैं। दीवारों पर अलग-अलग पेंटिंग बनाई गई है, जिससे बच्चों को सीखने को भी मिलेगा। गिनती और वर्णमाला के स्टीकर दीवारों पर चस्पा किए गए हैं। इनकी मदद से बच्चे पढ़ सकेंगे। वहीं बच्चों की देखभाल के लिए एक आया की भी नियुक्ति की गई है। यह आया बच्चों का ख्याल रखने के साथ उनको खाना-पीना भी खिलाएगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला ने बताया कि महिला पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान अपने छोटे बच्चों की काफी चिंता रहती थी। महिला पुलिसकर्मियों को सुविधा देते हुए पुलिस लाइन में क्रेच की स्थापना की गई है। इस क्रेच में तीन साल से 10 साल तक के करीब 12 बच्चे एक साथ रह सकेंगे। सिर्फ बच्चों के अभिभावकों को एक जोड़ी अतिरिक्त कपड़े और खाने का सामान देना होगा। बच्चों की संख्या को देखते हुए क्रेच को बढ़ाया भी जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने लगाया पौधा
क्रेच के उद्घाटन से पहले पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला ने पौधा भी लगाया। उन्होंने कहा कि वातावरण प्रदूषण से पूरा विश्व चिंतित है। मानव जीवन के संरक्षण के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने होंगे। इस मौके पुलिस उप-अधीक्षक मुख्यालय सुभाष चंद्र, बलवान सिंह, प्रकाश कौर, बलविंद्र सिंह, भीम सिंह, महाबीर सिंह, कर्मबीर सिंह सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed