फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Women and men died of corona, 193 newly infected, Kurukshetra

कोरोना से महिला और पुरुष की मौत, 193 नए संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Women and men died of corona, 193 newly infected, Kurukshetra
व्यक्ति की कोरोना जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के रूप में आई तीसरी लहर ने अपना असली रूप दिखाना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को भी कोरोना से हुई दो मौत की पुष्टि की है। तीसरी लहर में यह आठवीं मौत है। जिले में अभी तक 365 मरीजों की मौत हो चुकी हैं।
गुरु नानक पुरा मोहल्ला वासी 65 वर्षीय महिला की मौत शहर के एक निजी अस्पतालऔर गांव रामशरण माजरा वासी 45 व्यक्ति की मौत पीजीआई चंडीगढ़ में 20 जनवरी को हुई, जिसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को की। इसके साथ ही जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ व कैंसर रोग विशेषज्ञ सहित 193 मरीजों को कोविड की पुष्टि की है। कुरुक्षेत्र में 878 एक्टिव केस के साथ कुल पॉजिटिव केस का आंकड़ा बढ़कर 25 हजार 17 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

अभी तक जिले में 10 मरीजों को ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। कुरुक्षेत्र में अभी तक 23 हजार 774 मरीज रिकवर हो चुके हैं। सोमवार को भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा 225 मरीजों को रिकवर होने पर डिस्चार्ज किया गया। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि जिले में ओमिक्रॉन वैरिएंट के 82 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं। इनमें से 10 मरीजों को ओमिक्रॉन की पुष्टि हो चुकी है। बताया कि अभी तक लिए गए 653187 में से 627082 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। सोमवार को आई आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 1244 सैंपलों की रिपोर्ट में 193 को कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने 799 मरीजों को होम आइसोलेट व 79 मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया है। सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को जिलेभर में 101 स्थानों पर कोरोना वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगाई जाएगी। इसके साथ ही 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों को 58 स्थानों पर पहली डोज लगाई जाएगी।

144 स्थानों को कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश
जिला प्रशासन ने 144 स्थानों पर कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए हैं। इन क्षेत्रेंा में कंटेनमेंट और बफर जोन बनाकर नोडल अधिकारी नियुक्त कर हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। साथ ही इन संबंधित क्षेत्र को कंटेनमेंट व बफर जोन में शामिल करते हुए सैनिटाइज करने के आदेश दिए गए हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के अनुसार जिले में 314 स्थानों पर बनाए गए कंटेनमेंट जोन क्षेत्र को डी-नोटिफाई किया गया है, लेकिन यहां कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को अभी भी पूरी सतर्कता बरतनी होगी और सोशल डिस्टेंस, मास्क लगाने के नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed