फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Woman loses life in land dispute; conflict arose after nephew forcibly plowed the field facing the road.

Kurukshetra News: जमीनी विवाद में गई महिला की जान, भतीजे के जबरदस्ती रोड की फ्रंट साइड का खेत जोतने पर हुआ था विवाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Woman loses life in land dispute; conflict arose after nephew forcibly plowed the field facing the road.
कुरुक्षेत्र। निर्मला देवी का पोस्टमार्टम करने के बाद मोर्चरी से बाहर आते हुए चिकित्सक डॉ. नरेश - फोटो : Archive
कुरुक्षेत्र/पिपली। किशनपुरा गांव में दो परिवारों के बीच चल रहे जमीन के विवाद में हुए लड़ाई-झगड़े में 74 वर्षीय निर्मला देवी कीजान चली गई। रोड के फ्रंट की तरफ का खेत जोतने पर हुए झगड़े के दौरान निर्मला देवी बीच-बचाव करने के लिए आई थी। इसी दौरान आरोपी तरसेम ने अपनी ताई को चोट पहुंचाते हुए धक्का दे दिया, जिससे निर्मला देवी जमीन पर जा गिरी। नीचे गिरने के कारण निर्मला के सिर में गहरी चोटें आई। तबीयत बिगडऩे पर परिजन तुरंत निर्मला को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतक निर्मला के बेटे रविंद्र ने थाना सदर थानेसर में दी शिकायत में बताया कि उनके चाचा लज्जा राम व उनके परिवार के साथ करीब आठ वर्ष से अदालत में जमीन के विवाद का मुकदमा चल रहा है। इसी विवाद के बीच में उनके चाचा का बेटा आरोपी तरसेम कुमार उनके हिस्से का रोड की फ्रंट की तरफ का खेत जोतने पहुंच गया, जिसके बाद शिकायतकर्ता रविंद्र कुमार व उनके पिता रामपाल विरोध करने मौके पर पहुंचे तो आरोपी तरसेम ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। तभी आरोपी तरसेम का बेटा सौरभ व शुभम भी वहां आ गए। सौरभ ने शराब पी रखी थी। इसी बीच तरसेम अपने घर से डंडा लेकर पहुंच गया। जब आराेपी उनकी पिटाई करने लगे तो उनकी माता निर्मला देवी बीच-बचाव करने मौके पर पहुंच गई। आरोपी तरसेम ने अपनी ताई निर्मला देवी को जोर से धक्का देकर गिरा दिया। आरोप लगाया कि नीचे गिरते ही की निर्मला देवी की तबीयत खराब हो गई और उनके सिर में गहरी चोटें आई।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने इसके बाद डायल 112 को फोन कर मौके पर बुलाया और अपनी मां निर्मला को लेकर अस्पताल की ओर जाने लगा। इसी दौरान निर्मला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उनकी मां निर्मला देवी की मौत तरसेम अन्य आरोपियों के धक्का देने व उनके द्वारा पहुंचाई गई चोटों की वजह से हुई है। थाना सदर थानेसर पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की हत्या की धारा धारा 103(1), स्वेच्छा से चोट पहुंचाने की धारा 115(2) और साझा इरादे की धारा 3(5) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विदेश में रहने वाले आरोपी के बेटे ने दी धमकी
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जब उनकी माता निर्मला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया तो वह अपनी माता का शव वापस घर लेकर आ रहे थे । उसी समय आरोपी तरसेम के विदेश में रहने वाले बेटे ने धमकी दी की अगर कहीं भी शिकायत की व जमीन से अपना कब्जा नहीं छोड़ा तो अंजाम अच्छा नहीं होगा।


जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा : रणधीर
थाना सदर थानेसर के प्रभारी रणधीर सिंह ने बताया कि थाने में ईवीआर से गांव किशनपुरा में एक महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर दो चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम करवाया गया है।



सिर में दो चोटें व अंदरूनी खून के बहाव के कारण हुई मौत : डॉ. नरेश
पोस्टमार्टम पैनल में शामिल फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. नरेश सैनी ने बताया कि निर्मला के सिर में दो गहरी चोटें थी व एक चोट पांव के अंगूठे में थी। महिला की मौत शुरुआती जांच में तो सिर में आई चोटें व सिर के अंदरूनी हिस्सों में रक्त के ज्यादा बहाव होने कारण हुई प्रतीत हो रही है। पूरी स्थिति विसरा की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed