{"_id":"640a43a6ac89d92345072364","slug":"woman-hanged-herself-three-named-kurukshetra-news-c-18-1-54537-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: महिला ने फंदा लगाकर दी जान, तीन नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: महिला ने फंदा लगाकर दी जान, तीन नामजद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गांव खरींडवा में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की शिनाख्त रीना (34) के रूप में हुई। शिकायत पर पुलिस ने आत्महत्या करने के लिए उकसाने के आरोप में तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
थाना शाहाबाद में दर्ज शिकायत में पानीपत निवासी कंवरपाल ने कहा कि उसकी बेटी रीना की शादी वर्ष 2016 में खरींडवा निवासी प्रदीप कुमार के साथ की थी। शादी के बाद से ही उसकी बेटी रीना और दामाद का अकसर झगड़ा रहता था। इसके बारे में उसकी बेटी ने उन्हें बताया भी था।
शिकायत में उन्होंने बताया कि उसका दामाद शराब पीता है और नशे में उनकी बेटी से मारपीट करके पैसे मांगता था। उसकी बेटी रीना को उसका ससुर लाल सिंह व सास कैला देवी भी दहेज लाने के लिए परेशान करते थे। बीते दिन उसकी बेटी ने मोबाइल पर कॉल कर अपनी मां को बताया था कि उसके ससुराल वाले उसके साथ झगड़ा व मारपीट कर रहे हैं। उसके बाद उसके दोहते का फोन आया, जिसने बताया कि उसकी मां ने फंदा लगाकर जान दे दी है। शिकायत पर पुलिस ने पति, सास व ससुर के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।