फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Woman dies in truck collision, Kurukshetra

ट्रक की टक्कर से महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in truck collision, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गांव नलवी के पास सड़क के किनारे खड़ी महिला को एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे महिला सड़क पर गिरकर जख्मी हो गई। जख्मी हालत में उसे अस्पताल भर्ती कराया गया। यहां महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की शिनाख्त मीना देवी वासी मनका (अंबाला) के रूप में हुई है। मीना देवी अपने पति व बच्चों के साथ अपने मायके जा रही थी। उसका पति उसे बाइक के पास छोड़कर मिठाई लेने दुकान में गया था। इसी दौरान ट्रक ने मीना देवी को चपेट में ले लिया।
थाना शाहाबाद पुलिस को दी अपनी शिकायत में अशोक कुमार वासी मनका (अंबाला) ने बताया कि शनिवार दोपहर साढ़े 12 बजे वह अपनी बाइक पर अपनी पत्नी मीना देवी, बेटे गुरप्रीत (10) और हरदीप (7) के साथ अपने ससुराल बकनौर (अंबाला) जा रहा था। करीब चार बजे वह लोग गांव नलवी (शाहाबाद) पहुंचे तो उसने बाइक को साइड पर लगा दिया और मिठाई लेने दुकान में चला गया। इस दौरान उसकी पत्नी मीना देवी बाइक के पास ही खड़ी थी।
विज्ञापन

तभी शाहाबाद की तरफ से एक ट्रक तेज गति से आया और साइड में खड़ी उसकी पत्नी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते उसकी पत्नी का सिर सड़क पर जोर से लगा। दुर्घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक आगे जाकर रुका, लोगों को इकट्ठा होते देख मौके से फरार हो गया। वह निजी वाहन से अपनी पत्नी को सीएचसी शाहाबाद लेकर पहुंचा। यहां चिकित्सकों ने मीना देवी की नाजुक हालत को देखते हुए उसे अंबाला कैंट का रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां उसकी पत्नी का हालत ज्यादा खराब होते देख चिकित्सकों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया था, वह उसे लेकर पीजीआई जाने लगा। इस दौरान दोबारा जांच करने पर चिकित्सकों ने उसकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस शिकायत पर ट्रक नंबर के आधार पर मामला दर्ज किया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed