फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Woman crushed by uncontrolled tanker, died on the spot

Kurukshetra News: बेकाबू टैंकर ने महिला को कुचला, मौके पर ही मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
Woman crushed by uncontrolled tanker, died on the spot
बेकाबू टैंकर ने महिला को कुचला, मौके पर ही मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। पिहोवा रोड पर ज्योतिसर गांव के समीप तेल के टैंकर के नीचे कुचले जाने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी शिनाख्त 37 वर्षीय सीमा देवी के रूप में हुई। हादसे के बाद आरोपी टैंकर चालक मौके से फरार हो गया।

थाना केयूके में दर्ज शिकायत में अवतार निवासी इंद्रा कॉलोनी ज्योतिसर ने बताया कि वह साइकिल रिक्शा चलाकर अपने परिवार का गुजारा कर रहा है। सोमवार को उसकी पत्नी सीमा देवी खेत में धान लगाने के लिए कॉलोनी के नजदीक गई हुई थी। उसकी पत्नी सीमा देवी ने पशुओं के लिए घास भी काट रखा था। शाम को वह साइकिल रिक्शा में घास लेकर पिहोवा की तरफ से अपने घर आ रहा था। उसकी पत्नी सीमा पैदल उसके आगे चल रही थी। सायं करीब साढ़े सात बजे बजे इंद्रा कॉलोनी से 200 मीटर पहले पिहोवा की तरफ से आए तेल टैंकर ने सीधी टक्कर उसकी पत्नी सीमा देवी को मार दी। टक्कर लगते ही सीमा सड़क पर गिर गई और टैंकर का टायर उसकी पत्नी के सिर के दाहिने तरफ से गुजर गया। सूचना मिलते ही उसके अन्य परिजन भी मौके पर आ गए। चालक ने अपने टैंकर को थोड़ा आगे रोका और टैंकर को मौके पर छोड़कर भाग गया। हादसे में उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक प्रवीन कुमार निवासी बोहली जिला पानीपत के खिलाफ मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed