{"_id":"61fae16a2951fd208546f588","slug":"woman-arrested-for-absconding-by-throwing-ganja-kurukshetra-kurukshetra-news-knl977972111","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांजा फेंककर फरार होने की आरोपी महिला काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांजा फेंककर फरार होने की आरोपी महिला काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। पुलिस टीम को देखकर आठ किलो गांजा से भरा कट्टा सड़क पर फेंककर फरार होने वाली आरोपी महिला को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला रजनी वासी शोरगिर बस्ती को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।
सीआईए-2 के प्रभारी नायब सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस की ओर से जिले भर में कई जगह नाके लगाकर तलाशी अभियान चला रखा था। इसी दौरान सीआईए-2 की टीम मोहन नगर चौक, श्रद्धानंद चौक से अमीन रोड की ओर जा रही थी। तभी श्रद्धानंद चौक से थोड़ी दूरी पर ही पुलिस टीम को सामने से एक महिला आती हुई दिखाई थी। इस महिला के कंधे पर एक कट्टा रखा हुआ था। पुलिस की गाड़ी को अपनी तरफ आते देख महिला अपने कंधे पर रखे कट्टे को सड़क पर फेंक कर शोरगिर बस्ती की गली की ओर भाग गई थी।
पुलिस ने गाड़ी से पीछा करना चाहा तो गली तंग होने के कारण कामयाब नहीं हो पाए थे। पुलिस ने महिला की पहचान कर ली थी। महिला के फरार होने के बाद पुलिस ने सड़क से कट्टे को उठाया तो उसमें आठ किलोग्राम गांजा बरामद हुआ था। पुलिस ने आरोपी महिला के विरुद्ध थाना कृष्णा गेट में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी महिला रजनी वासी शोरगिर बस्ती को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।