फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Woman accused of hitting Gandasi on her head, Kurukshetra

महिला के सिर पर गंडासी मारने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Woman accused of hitting Gandasi on her head, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गांव खेड़ी मारकंडा में महिला पर डंडे व गंडासी से हमला करके जख्मी करने का मामला सामने आया है। लहूलुहान अवस्था में महिला को सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया। महिला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी, जिसे जांच के लिए पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सुभाष चंद्र को सौंपा गया है।
पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में राधा रानी वासी खेड़ी मारकंडा ने बताया कि वर्ष 2006 में उसकी शादी हाकम सिंह के साथ हुई थी। उसके एक बेटी नैंसी (15) और बेटा साहिल (13) है। शादी के बाद से उसका पति और ससुराल पक्ष के लोग उससे मारपीट करते थे। तंग आकर उसने पति सहित अन्य के खिलाफ उच्चन्यायालय में एक मामला दायर किया था। इसका फैसला उसके हक में आया था। बावजूद आरोपी उसके साथ मारपीट करते थे।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि 26 जून की रात आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसकी पति ने डंडे से उसके पीछे वार किया और जेठ ने उसके सिर में गंडासी से हमला कर दिया। इसमें उसकी सास भी साथ दे रही थी। आरोपियों ने उसकी स्कूटी भी तोड़ दी। गंडासी लगने से वह बेहोश हो गई और आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसके सिर में चार-पांच टांके लगाए गए। आरोपी उसे बार-बार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने पुलिस अधीक्षक को अपने पति, सास, जेठ, जेठानी सहित अन्य के खिलाफ शिकायत दी है। इस मामले की जांच डीएसपी सुभाष चंद्र कर रहे है। डीएसपी ने बताया कि महिला ने ससुराल पक्ष पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed