फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Will tighten the screws on the brokers in NAP

नगर परिषद में दलाली करने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करे नप अधिकारी:सुधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Will tighten the screws on the brokers in NAP
नगर परिषद में बिचौलियों पर अधिकारी पूर्णतया: प्रतिबंध लगाएंगे, अगर कोई व्यक्ति लोगों और नप के बीच कार्य करवाने के लिए दलाली का काम करेगा तो नगर परिषद के अधिकारी उस व्यक्ति के खिलाफ सीधा एफआईआर दर्ज करवाएंगे। इतना ही नहीं नगर परिषद के अधिकारी शहर में चल रहे विकास कार्यों को तेजी के साथ पूरा करेंगे। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए योजना के अनुसार काम करेंगे। इस मामले में जरा सी भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। यह आदेश विधायक सुभाष सुधा ने दिए हैं। वे सोमवार को पंचायत भवन के सभागार में अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग, एचएसवीपी हॉट्रीकल्चर विभाग, लोक निर्माण विभाग, नगर परिषद, समाज कल्याण विभाग, कल्याण विभाग, राजस्व विभाग, पंचायत विभाग, बिजली विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों से थानेसर हल्का में पिछले सात सालों में कराए गए विकास कार्यों की प्रतिक्रिया ली। विधायक अधिकारियों पर सख्ती दिखाते हुए कहा कि थानेसर हल्का में विकास कार्यों में लापरवाही किसी भी सूरत में सहन नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों को निर्धारित समयावधि के अंदर विकास कार्य करने होंगे, इतना ही नहीं सभी विभागाध्यक्ष पिछले सात सालों के विकास कार्यों की रिपोर्ट फोटो और वीडियो सहित मंगलवार तक उनका पास जमा करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर परिषद के अधिकारी शहर के विकास कार्यों और शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने पर विशेष फोकस रखेंगे। इसके अलावा नप की कार्य प्रणाली में भी सुधार लाएंगे। इस कार्यालय में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ करना सुनिश्चित करेंगे। किसी भी व्यक्ति को नप कार्यालय में दिक्कत नहीं आनी चाहिए। अगर किसी व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई तो संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जाए। इस मौके पर एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक, डीएमसी ममता शर्मा, जिला परिषद के सीईओ सतबीर सिंह कुंडू, डीएसपी आत्मा राम, नगराधीश चंद्रकांत कटारिया, डीआरओ राजबीर धीमान, डीडीपीओ प्रताप सिंह व नप ईओ बलबीर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed