फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Will not allow new HSGMC to indulge in looting, will challenge directly in High Court: Nalvi

नई एचएसजीएमसी को नहीं करने देंगे लूटपाट, सीधे हाईकोर्ट में देंगे चुनौती : नलवीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Will not allow new HSGMC to indulge in looting, will challenge directly in High Court: Nalvi
कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के नए सदस्यों को नामित कर दिया है, जो नियमानुसार जरूरी था लेकिन इस कमेटी को पूर्व की कमेटी की तर्ज पर मनमानी नहीं करने दी जाएगी। कमेटी ने मनमानी करते हुए लूटपाट करने की कोशिश की तो सीधे हाईकोर्ट में चुनौती दी जाएगी। संगत की आस्था के साथ किसी प्रकार से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। यह कहना है वरिष्ठ सिख नेता एवं सिख समाज संस्था के अध्यक्ष दीदार सिंह नलवी का। वे शनिवार को कंबोज धर्मशाला में संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से भी चर्चा की, जिसमें कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पहले कमेटी बनाई गई थी, जिसका कार्यकाल 31 मई को खत्म हो गया था, जिसके बाद अब तक सरकार नई कमेटी नहीं बना पाई थी, लेकिन अब बनाई है तो सिख समाज संस्था स्वागत करती है। इसके साथ ही यह भी तय है कि पूर्व की कमेटी की तर्ज पर किसी भी प्रकार से सिख संस्थानों को लेकर कमेटी द्वारा मनमानी नहीं करने दी जाएगी। हालांकि अभी तक न प्रदेश सरकार और न ही पूर्व की कमेटी रूल्स बना पाई, जिनके अनुसार कार्य किए जा सकें लेकिन हरियाणा सिख गुरुद्वारा एक्ट 2014 में तय नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन




नलवी ने यह भी मांग उठाई कि विधानसभा चुनाव एक अक्तूबर को होने हैं, जिसके बाद नई सरकार का गठन होगा। नई सरकार 10 नवंबर तक चुनाव करवाए, ताकि सिख संस्थानों को संगत द्वारा चुने गए स्थायी सदस्यों की कमेटी मिल सके और संचालन बेहतर तरीके से किया जा सके। उन्होंने कहा कि सिख समाज संस्था चुनाव की तैयारियों में जुटी है, जिसको लेकर बैठक में भी पूरा मंथन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





सभी 40 वार्डों में चुनाव की तैयारी की जा रही पूरी



नलवी ने कहा कि सिख समाज संस्था सभी 40 वार्डों में चुनाव लड़ेगी और जीत भी दर्ज करेगी। संगत को भी चुनाव करते समय देखना होगा कि कौन उनके हित में है और कौन नहीं। यही नहीं संगत को हर प्रत्याशी के बारे में पूरी छानबीन करनी चाहिए, जिसके उपरांत ही उसका चयन करें। उन्होंने कहा कि सभी वार्ड में सिख समाज संस्था की ओर से ऐसे प्रत्याशी उतारे जाएंगे जो संगत की उम्मीदों पर खरा उतर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed