{"_id":"61f44bfc9ba46212276f5a69","slug":"when-the-trolley-driver-applied-the-brake-the-roadways-bus-collided-the-driver-operator-injured-kurukshetra-kurukshetra-news-knl97310181","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राला चालक ने लगाई ब्रेक तो टकराई रोडवेज बस, चालक-परिचालक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राला चालक ने लगाई ब्रेक तो टकराई रोडवेज बस, चालक-परिचालक जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। जीटी रोड पर गांव धंतौड़ी के पास अचानक ट्राला चालक ने ब्रेक मार दी, जिससे उसके पीछे आ रही रोडवेज की बस उसमें टकरा गई। हादसे में बस चालक और परिचालक घायल हो गए। वहीं कुछ यात्रियों को भी मामूली चोटें लगी हैं। चालक व परिचालक को एंबुलेंस की मदद से तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। विदित हो कि रोडवेज की यह बस चंडीगढ़ से झज्जर जा रही थी।
जानकारी के मुताबिक झज्जर रोडवेज डिपो की बस शाम करीब सात बजे चंडीगढ़ बस अड्डे से झज्जर के लिए निकली थी। करीब नौ बजे जैसे ही बस गांव धंतौड़ी के पास पहुंची तो बस के आगे चल रहे ट्राला चालक ने मोबाइल पर बात करते हुए अचानक ब्रेक मार दी। इससे बस चालक संभल नहीं पाया और बस ट्राला की टक्कर हो गई। उधर, दुर्घटना के बाद आरोपी ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। शाहाबाद थाना प्रभारी राकेश राणा ने बताया कि पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली है। बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
दुर्घटना के बाद कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो की बस मौके पर पहुंची और यात्रियों को पिपली बस अड्डे तक पहुंचाया। उसके बाद सभी यात्री अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए, जबकि बस चालक और परिचालक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।