फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   When the in-laws burnt the woman for dowry, she chose the profession of police, leaving medicine

दहेज के लिए ससुराल पक्ष ने महिला को जलाया तो डॉक्टरी छोड़ चुना पुलिस का पेशा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 01:32 AM IST
विज्ञापन
When the in-laws burnt the woman for dowry, she chose the profession of police, leaving medicine
When the in-laws burnt the woman for dowry, she chose the profession of police, leaving medicine - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। इलाज सिर्फ बीमारियों का ही नहीं बल्कि समाज को खोखला करने वाली बुराइयों का करना भी जरूरी है, इसलिए मैंने डॉक्टरी छोड़कर पुलिस फोर्स को चुन लिया। उनका मकसद समाज से बुराइयों को खत्म करना है। इन बुराइयों को खत्म करने के लिए सबसे पहले इंसान का हृदय परिवर्तन होगा। अगर उससे भी बात न बने तो कानून के दायरे में उसका इलाज करना है। यह बात जिले में सुरक्षा व्यवस्था की बागडोर संभाल रहीं 2014 बैच की आईपीएस जिले की पुलिस कप्तान डॉ. अंशु सिंगला ने महिला दिवस पर कही।
विज्ञापन

डॉ. अंशु सिंगला ने बताया कि वह समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाकर लोगों का दर्द कम करना चाहती थी, इसलिए वे एमबीबीएस करके डॉक्टर बनीं, मगर इंटर्नशिप के दौरान ही एक घटना ने उनको झकझोर कर रख दिया। उसके बाद उन्होंने डॉक्टरी छोड़ दी और पुलिस फोर्स में जाने का फैसला किया। उनके परिजनों ने भी उनके इस फैसले का स्वागत किया। दरअसल, इंटर्नशिप के दौरान उनके पास एक महिला का केस आया। इस महिला के ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए उसे जला दिया था। इस घटना ने उनको परेशान कर दिया और इसके बाद ही समाज में फैली बुराइयों को खत्म करने लिए वे आईपीएस अधिकारी बनीं। उनके पति अर्पित जैन भी आईपीएस अधिकारी हैं, वे सिरसा में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ट्रेनिंग के दोनों मिले थे और उसके बाद उन्होंने शादी कर ली।
विज्ञापन

नशे पर अंकुश लगाने पर फोकस
एसपी डॉ. अंशु सिंगला ने बताया कि समाज से नशे को खत्म करना बेहद जरूरी है। इसके लिए उन्होंने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को नशा पर अंकुश लगाने के आदेश दिए हैं। महिलाओं पर होने वाले अपराध पर भी पुलिस तुरंत कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं को प्रकृति ने दिए विशेष गुण
एसपी डॉ. अंशु सिंगला ने बताया कि प्रकृति ने महिलाओं को विशेष गुण दिए हैं। महिलाओं में धैर्य, क्षमता, सहनशीलता तथा मातृत्व के गुण होते हैं। इन गुणों के कारण महिलाएं किसी भी कार्य को कर सकती हैं। पुलिस का पेशा काफी कठिन है, मगर महिलाएं पुलिस फोर्स में आकर समाज में फैली बुराइयों का अंत कर सकती हैं।

पुलिस लाइन में लगाए 400 पौधे
एसपी डॉ. अंशु सिंगला ने बताया कि उनको प्रकृति से प्यार है। पुलिस लाइन में उन्होंने अपने हाथों से 400 पौधे लगाए हैं। वे उन पौधों की देखभाल भी खुद करती है। फरीदाबाद में भी अपनी पोस्टिंग के दौरान उन्होंने पूरा एक जंगल लगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed